बिहार के इस दानवीर से मिलिए: जिसने प्यार की खातिर दान कर दी अपनी पत्नी, वजह दिल जीतने वाली

बिहार में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने पत्नी के प्यार की खातिर उसकी खुशी के लिए उसे ही दान में दे दिया। जी हां सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे लेकिन ये मामला 100 फीसद सच है।

Ujjwal Singh | Published : Dec 17, 2022 10:04 AM IST

भागलपुर(Bihar). कहते हैं पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। दोनों सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाते हैं। लेकिन बिहार में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने पत्नी के प्यार की खातिर उसकी खुशी के लिए उसे ही दान में दे दिया। जी हां सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे लेकिन ये मामला 100 फीसद सच है। यहां शादी के तीन साल बाद जब पति को पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को डांट- फटकार के बजाय सहर्ष उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ करवा दिया। 

ये चौंकाने वाला मामला भागलपुर के सबौर प्रखंड के फरका गांव का है। यहां के श्रीकांत कुमार मंडल की शादी लगभग तीन साल पहले रजंदीपुर गांव की जीछा देवी के साथ हुई थी। युवती का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से चल रहा था, लेकिन पति को ये बात नहीं पता चली। इसी बीच उनके एक बेटी भी हो गई। लेकिन पत्नी का उसके प्रेमी के साथ रिश्ता खत्म नहीं हुआ, वह उससे अक्सर बात करती रहती थी। इस बात का पता जब उसके पति श्रीकांत को चला तो उसने अपनी पत्नी के प्यार और खुशी के खातिर उसे ही दान करने का फैसला ले लिया।

Latest Videos

प्रेमी के हाथ में दे दिया पत्नी का हाथ 
रंजीत की पत्नी जीछा देवी का उसके प्रेमी विशेष कुमार ठाकुर से शादी के बाद भी मिलना-जुलना होता रहा। इससे पति-पत्नी के बीच दूरी भी बढ़ती गई। आखिर पत्नी ने अपने पति श्रीकांत कुमार मंडल से निवेदन करते हुए उसे सबकुछ बता दिया और कहा कि मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं। जीछा ने कहा कि मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। हम जीवनभर एकसाथ नहीं रह सकते। इस पर पति ने पत्नी बात सुनकर बड़ा फैसला लिया। उसने प्रेमी को बुलाकर पत्नी का हाथ उसके हाथ में थमा दिया और कहा सदा सुखी रहना.. भाग्यवान। उसने अपनी 18 महीने की बच्ची को भी पत्नी को दे दिया।

अब प्रेमी के साथ होगी कानूनी शादी 
पति, पत्नी और प्रेमी सभी के स्वजन और ग्रामीणों का हुजूम शुक्रवार को सबौर थाने पहुंचा। पति-पत्नी में तलाक और प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज की बात थाने में पुलिस से भी कही गई। पुलिस ने उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी। हालांकि सौहार्द्र और शांति से पति-पत्नी एक-दूसरे से अलग हो गए। पत्नी अपने मायके रजंदीपुर चली गई है। अब कोर्ट से कानूनी नियमानुसार पति-पत्नी के बीच तलाक और प्रेमी से शादी कराई जाएगी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts