गया की हृयविदारक घटनाः 7 दिन से गायब तीसरी की छात्रा के बदन को नोच रहे थे कुत्ते, ऐसी हालत में दफनाया था शव

Published : Sep 27, 2022, 06:22 PM ISTUpdated : Sep 27, 2022, 07:33 PM IST
गया की हृयविदारक घटनाः 7 दिन से गायब तीसरी की छात्रा के बदन को नोच रहे थे कुत्ते, ऐसी हालत में दफनाया था शव

सार

बिहार के गया जिले सें मंगलवार  के दिन दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक तीसरी क्लास में पढ़ने वाली मासूम के मृत शरीर को कुत्ते नोच कर खा रहे थे। आरोपियों ने मासूम को जाल में लपेटकर बालू में दफनाया था।

गया (बिहार). बिहार के गया से एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है। तीसरी क्लास की छात्रा जो पिछले सात दिनों से गायब थी उसके शवों को कुत्ते नोच रहे थे। सुबह शौच के लिए गए लोगों ने बॉडी देखी, तो मामले की जानकारी हुई। जानकारी के अनुसार, छात्रा का नाम गुनगुन है। वह सात साल की थी। नदी किनारे से उसका शव बरामद किया गया है। 4 फीट गड्‌ढा खोदकर शव को दफनाया गया था। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। 

21 सितंबर की शाम से लापता थाी
बांकेबाजर के रोशनगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव की बच्ची चांदनी कुमारी उर्फ गुनगुन है बीती 21 सितंबर की शाम से लापता चल रही थी। शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित नदी में दफनाया हुआ मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची है। काफी संख्या में लोगों की भीड़ नदी किनारे जुट गई। लोग बच्ची के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एसआईटी गठित की गई है। डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है।

पिता ने कहा- थाने को गुमशुदगी की थी सूचना, नहीं मिली मदद
मृतका गुनगुन के पिता सचिदानंद का कहना है कि उसकी बेटी 21 सितंबर की शाम करीब 4 बजे से लापता हो गई। काफी छानबीन की पर कहीं से कोई जानकारी मिली। अगले दिन इस बात की सूचना रोशनगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिली। बावजूद इसके गुनगुन की तलाश में गांव के लोग जुटे रहे। गुनगुन तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। सचिदानंद खुद सीएसपी संचालक हैं।

हत्या कैसे हुई पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
इधर रोशनगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कुछ लीड मिले हैं उस पर काम किया जा रहा है। फिलहाल इससे अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती है। बच्ची हत्या कैसे की गई के सवाल के जवाब में कहा कि इस बात बेहतर व सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मिलेगी।

यह भी पढ़े-झारखंड के युवक का बिहार में मर्डर: खोपड़ी-कनपटी और चेहरे पर मारी दनादन गोलियां, शॉकिंग है वारदात की कहानी

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी