रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने तीन साल की मासूम बेटी को पिटाई के बाद कुएं में फेंका, हुई दर्दनाक मौत

Published : Nov 26, 2022, 07:43 AM ISTUpdated : Nov 26, 2022, 10:28 AM IST
रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने तीन साल की मासूम बेटी को पिटाई के बाद कुएं में फेंका, हुई दर्दनाक मौत

सार

एक शख्स ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। 3 साल की बेटी की पिटाई के बाद दरिंदे पिता ने बेटी को कुएं में फेक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

वैशाली( Bihar). बिहार से मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। 3 साल की बेटी की पिटाई के बाद दरिंदे पिता ने उसे कुएं में फेक दिया। ग्रामीणों द्वारा बच्ची को कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर का है।
रहीमापुर का रहने वाला प्रिंस कुमार अपने पिता कौशल किशोर चौधरी से झगड़ रहा था। दोनों के बीच कहासुनी को रही थी। इसी बीच प्रिंस कुमार की 3 वर्षीय पुत्री पीहू वहां पहुंच गई। पिता से लड़ाई के बीच ही प्रिंस कुमार ने अपनी पुत्री की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसे तीन बार उठाकर बरामदे पर ही पटक दिया । इससे भी संतोष नहीं हुआ तो पुत्री को ले जाकर घर के पास के कुए के अंदर फेंक कर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों की मदद से कुएं से निकली गई बच्ची

क्रूर बाप प्रिंस कुमार के भागने पर उसके पिता ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। जिसके बाद घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के प्रयास से बच्ची को कुएं से निकालकर सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्यारे बाप को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी पिता प्रिंस कुमार हाजीपुर पटना हाईवे पर भागने के फिराक में है। सूचना मिलते पुलिस ने मुस्तैदी से उसे धर दबोचा जिसके बाद उसे न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पहले भी शराब कांड में जेल जा चुका है।

इसे भी पढ़ें...

दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, पिता का सपना पूरा करने को किया ये काम

बिहार में 5 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को 5 उठक-बैठक की सजा, पंचायत के फरमान से सब हैरान

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल