पीएम नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव को किया फोन, जाना लालू यादव का हेल्थ का अपडेट

Published : Dec 06, 2022, 06:35 PM ISTUpdated : Dec 06, 2022, 06:46 PM IST
 पीएम नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव को किया फोन, जाना लालू यादव का हेल्थ का अपडेट

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को फोन कर पिता लालू प्रसाद यादव की हेल्थ की जानकारी ली। बता दें कि कल सोमवार को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पीटल में लालू यादव का सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है।

पटना, आरजेडी सुप्रीमों और बिहार के पूर्व मु्ख्यमंत्री लालू यादव का सोमवार को सिंगापुर में सफल किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन हो गया। अब उनकी तबीयत एकदम ठीक है। इसी बीच आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू यादव की हेल्थ अपडेट ली। बता दें कि लालू की छोटी बेटी रोहणी ने अपनी किडनी पिता को डोनेट की है। बताया जा रहा है कि अब लालू बातचीत भी करने लगे हैं। 

सिंगापुर में भारतीय दूतावास के अधिकारी लालू का हाल जानने पहुंचे 
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात कर लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के बारे में पूरी जानकारी। वहीं जल्द भारत लौटने की शुभकामनाएं भी दीं। इस बीच सिंगापुर स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया और लालू यादव की स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली।

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने रोहणी की तारीफ
बता दें कि लालू का सफल किडनी ट्रांसप्लांट होने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। तेजस्वी यादव के पास उनके समर्थकों से लेकर तमाम राजनेतओं के शुभकानाओं के फोन आ रहे हैं। इतनी नहीं बीजेपी नेता ने भी सफल ऑपरेशन पर खुशी जाहिर करते हुए सफल ऑपरेशन की बधाई दे रहे हैं ।  बीजेपी के सीनियर नेता और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने रोहणी की पिता लालू को किडनी डोनेट करने पर जमकर तारीफ की है। गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर रोहिणी आचार्य की प्रशंसा करते हुए लिखा कि "रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी हैं, मुझे आप पर गर्व है। आपने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम की है।" 

बिहार के सीएम नीतीश ने भी जाना हाल
सर्जरी के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा-यह खुशी की बात है लालू प्रसाद यादव जी का सफल ऑपरेशन हुआ है और वह पहले से बेहतर हैं। मेरी तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की और लालू यादव के सेहत के बारे में जानकारी ली है, वह अभी पूर्ण रुप से ठीक हैं। लालू जी जल्द ठीक होकर लौटेंगे। 

कई बीमारी से ग्रस्त हैं लालू यादव
बता दें कि 74 साल के लालू यादव किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी छोटी बेटी रोहणी ने अपने पिता के लिए यह किडनी डोनेट की है। लालू कुछ दिन पहले किडनी की बीमारी का इलाज कराने सिंगापुर गए थे। डॉक्टर ने कई बीमारियों से जूझ रहे लालू को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। वहीं दिल्ली एम्स में भी उनका इसको लेकर इलाज चला है। जिसके बाद बेटी रोहणी ने पिता को अपनी किडनी देने का फैसला किया। लालू किडनी के साथ ही हार्ट, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेसर की बीमारी से भी ग्रस्त हैं। चारा घोटाला मामलों में सजायाफ्ता लालू यादव जमानत पर बाहर हैं। खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उन्हें कोर्ट से जमानत मिली है।

यह भी पढ़ें-लालू यादव के किडनी ऑपरेशन पर बीजेपी नेता ने की बेटी की तारीफ, तो सीएम नीतीश कुमार ने भी कही ये बात
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!