44 साल की चाची 14 साल के भतीजे संग मना रही थी सुहागरात! तभी आ धमका चाचा...फिर जो हुआ वो कोई नहीं सोच सकता

Published : Sep 18, 2022, 06:43 PM ISTUpdated : Sep 18, 2022, 06:45 PM IST
44 साल की चाची 14 साल के भतीजे संग मना रही थी सुहागरात! तभी आ धमका चाचा...फिर जो हुआ वो कोई नहीं सोच सकता

सार

बिहार के पूर्णिया में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां  44 साल की चाची 14 साल भतीजे से दिल लगा बैठी। इतना ही नहीं दोनों के बीच अवैध संबंध भी बनने लगे। एक दिन जब चाचा ने अपनी पत्नी को भतीजे के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद उसने दोनों की शादी करा दी। 

पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया जिला से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां जबरन 44 साल की चाची और 14 साल के नाबालिग किशोर की शादी कर दी गई। महिला के पति ने ही ग्रामीणों की मदद से दोनों का शादी करवाई। महिला के तीन बच्चे भी हैं। मामला 12 सितंबर का है लेकिन अब यह मामला उजागर हुआ है। रिश्तों को शर्मसार करने का यह मामला जिले के वनमनखी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मामला उजागर होने के बाद स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। दरअसल चाची और भतीजे को पति ने आपत्तीजनक हालत में पकड़ लिया था। जिसके बाद पति ने जबरन दोनों की शादी करा दी। इस दौरान कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

पंजाब में काम करता है महिला का पति
जानकारी के अनुसार महिला का पति पंजाब में काम करता है। उसकी पत्नी और भतीजे के बीच अवैध संबंध की जानकारी गांव वालों ने ही महिला के पति को दी थी। जिसके बाद पति चुपके से गांव आ गया। फिर पत्नी और 14 साल के भतीजे को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। फिर ग्रामीणों की मदद से दोनों की शादी कराई गई। नाबालिग ने अपनी चाची के मांग में सिंदूर भी डाला। शादी करने के बाद महिला ने नाबालिग के पैर भी छुए। बताया जा रहा है की दोनों के अवैध संबंध की जानकारी पूरे गांव के लोगों को थी। नाबालिग का परिवार भी इस बात को जनता था। फिर ग्रामीणों ने महिला के पति को फोन पर इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों के दवाब के कारण नाबालिग का परिवार कुछ नहीं कर पाया
पति ने जब अपनी पत्नी और भतीजे की कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो उसके घर के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव वालों ने की महिला के पति पर दोनो की शादी कराने का दवाब डाला। फिर गांव में ही दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान ग्रामीण लाठी और डंडा के साथ लैस थे। ग्रामीणों के डर से महिला और नाबालिग ने शादी कर ली। इस दौरान नाबालिग का परिवार भी मौके पर मौजूद रहा लेकिन ग्रामीणों के डर से वे लोग इस शादी का विरोध नहीं कर पाए। मामला उजागर होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। महिला के पति समेत अन्य ग्रामीणों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-टीचर को 14 साल की छात्रा से हुआ प्यार, पढ़ाया ऐसा पाठ की कर दिया शर्मनाक कांड...नजारा देख पुलिस भी शॉक्ड

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात
बिहार के 7 CM के बेटे राजनीति में आए, कौन रहा सफल, नीतीश के बेटे की क्या कहती है कुंडली?