पिता लालू को किडनी डोनेट करने के पर बेटी रोहणी की तारीफ़, BJP नेता ने कहा- आप एक आदर्श बेटी, हमें गर्व है

बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह आम तौर पर लालू यादव के बड़े राजनीतिक आलोचक माने जाते हैं। लेकिन उन्होंने भी ट्विटर पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की प्रशंसा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी हैं, मुझे आप पर गर्व है। 

Ujjwal Singh | Published : Dec 6, 2022 7:15 AM IST / Updated: Dec 06 2022, 01:30 PM IST

पटना(Bihar). राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव का सोमवार को सिंगापुर में सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ही किडनी डोनेट की। सूत्रों के मुताबिक़ इस सफल ऑपरेशन के बाद लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य दोनों ही स्वस्थ हैं। रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट करने के बाद काफी तारीफें बटोर रही हैं। पूरे देश से रोहिणी की तारीफों वाले सन्देश आ रहे हैं। 

बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह आम तौर पर लालू यादव के बड़े राजनीतिक आलोचक माने जाते हैं। लेकिन उन्होंने भी ट्विटर पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की प्रशंसा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी हैं, मुझे आप पर गर्व है। आपने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम की है।" गिरिराज सिंह के आलावा भी पूरे देश से लालू के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ ही रोहिणी की प्रशंसा वाले कमेंट्स आ रहे हैं।

Latest Videos

 

तेजस्वी ने किया ये ट्वीट 
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अस्पताल से एक अपडेट साझा किया और लोगों को उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए साधुवाद।"

 

ऑपरेशन से कुछ घंटे पहले, रोहिणी ने अपने पिता के साथ सर्जरी से पहले की एक तस्वीर शेयर किया। तस्वीर के साथ रोहिणी ने लिखा- "रॉक एंड रोल के लिए तैयार। मुझे शुभकामनाएं दें"।


इसे भी पढ़ें...

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल: ऑपरेशन थियेटर से सीधा ICU में शिफ्ट,तेजस्वी ने शेयर किया वहां का Video

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024