शॉक कर देने वाला है यह मामलाः जिस पत्नी के मर्डर के आरोप में जेल में है पति, वो मिली जिंदा

बिहार के सीतामढ़ी में एक हैरान कर देने वाली खबर  आई है। जहां एक पति ऐसे जुर्म की सजा काट रहा था जो उसने किया ही नहीं था। उसे अपनी पत्नी की हत्या के मामलें में जेल में डाल दिया गया था। पुलिस जांच में 6 महीने बाद मायके में जिंदा मिली पत्नी। सच्चाई सामने आई तो हैरान हो गए सभी।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 8, 2022 9:14 AM IST / Updated: Sep 08 2022, 03:20 PM IST

सीतामढ़ी (बिहार). बिहार के सीतामढ़ी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सीतामढ़ी के परीगामा गांव का एक युवक पीछले छह महीने से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। जबकि उसकी पत्नी जीवित है और अपने मायके में सुरक्षित है। पुलिस ने जब महिला को जिंदा बरामद किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस को महिला उसके मायके नेपाल से मिली। 

सात माह पहले महिला के घर वालों ने दर्ज कराया था केस
घटना जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के परीगामा गांव की है। जहां करीब 7 महीने पहले लड़की के परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद करीब आरोपी पति 6 महीने से जेल में बंद है। पुलिस की छानबीन में महिला अपने मायके में सुरक्षित मिली। पुलिस ने उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया। जहां उसका बयान दर्ज हुआ।

महिला के शव को जला देने की दी थी जानकारी
मामले के बारे में थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाकया थाना क्षेत्र के परीगामा गांव का है। स्थानीय निवासी शशि कुमार अपनी पत्नी हीरा देवी की हत्या मामले में जेल में बंद है। मिली जानकारी के अनुसार, 7 महीने पहले नेपाल के महोत्तरी जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड पांच निवासी विनोद नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी।इसमें बताया था कि उनकी बेटी हीरा देवी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है। उन्होंने ये भी बताया था कि महिला के शव को जला दिया गया है।

पुलिस से छिपकर रह रहे थे ससुराल वाले
महिला के पिता ने अपने दामाद शशि कुमार, उसके भाई संजय महतो और सास सुमित्रा देवी पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। यह भी बताया कि शव को उन लोगों ने जला दिया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शशि कुमार को 6 महीने पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर ससुराल वाले पुलिस ने छुपले गले। तब शंका होने पर जांच के दौरान पुलिस को जब पता चला कि वह पीड़िता जीवित है, तो सभी आश्चर्य में पड़ गए। हीरा कुमारी अपने मायके नेपाल में पाई गई है।

महिला के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बाहर से कमा कर लौटने के दौरान महिला को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उसके पति शशि कुमार ने छोड़ दिया था। हालाकि महिला अपनी सूझबूझ से परिजनों के पास नेपाल पहुंच गई। पति की इस हरकत से नाराज होकर ससुराल वालों ने ऐसा किया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से थोड़ी अस्वस्थ है। दोनों से एक साल का एक बेटा भी है।

यह भी पढ़े- बिहार में शराब ले जाने का तरीका देख पुलिस हुई हैरान, डाक पोस्ट की गाड़ियों में मिली बोतलों से भरी पेटियां

Share this article
click me!