सीवान में शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, दो समुदाय आमने-सामने, दहशत में लोग

Published : Sep 09, 2022, 11:14 AM IST
सीवान में शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, दो समुदाय आमने-सामने, दहशत में लोग

सार

बिहार के सीवान जिले में बीते दिन यानि गुरुवार 8 सितंबर की देर शाम को महावीरी शोभायात्रा में पत्थरबाजी होने से 12 लोगों सहित 9 पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। इसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां धारा 144 लगा दी गई है।

सिवान (बिहार): बिहार के सीवान में दो समुदाय के लोग 8 सितंबर की देर शाम आमने-सामने आ गए। इसके बाद तनाव की स्थिति बन गई। दरअसल महावीरी अखाड़ा शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने के बाद ऐसी स्थिति उतपन्न हुई। पाथराव में दोनों पक्ष से 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि 9 पुलिस कर्मी भी गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पथवार का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ असामाजिक तत्व मसजिद पर चढ़ कर शोभायात्रा पर पथराव करते दिख रहे हैं। आस-पास के घरों की महिलाएं भी पत्थर फेंकती दिख रही है। जिसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भी पथराव शुरु कर दिया। एक दुकान में भी आग लगा दी गई। इस मामले में दोनों पक्षों से दर्जनों भर से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह मामला सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार की है। 

इलाके में तानव की स्थिति भारी पुलिस फोर्स तैनात
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की है। ताकि फिर से कोई अप्रिय घटना ना हो। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। देर शाम महावीरी झंडा मेले की शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा के मसजिद के पास पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। पथराव शुरु हो गया। 

पुलिस ने रोकना चाहा तो पुलिस पर भी फेंके पत्थर
शोभायात्रा की सुरक्षा में लगी पुलिस ने पत्थर फेंक रहे असामाजिक तत्वों को रोकना चाहा तो पुलिस पर भी पथराव शुरु कर दिया गया। जिसमें आठ से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दिल किया गया है। थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि दो पक्षों के लोगों ने पथराव और आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

इलाके में धारा 144 लागू
घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। डीएम अमित कुमार पांडेय और एसपी शैलेश कुमार सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के एक घंटे के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। विवाद के दौरान लोगों ने जमकर तोड़फोड़ भी की।

यह भी पढ़े- राजस्थान में गर्मी से मिलेगी राहत: 1 सप्ताह भारी बारिश का अलर्ट, जानें क्या है मानसून का नया सिस्टम

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar News: एडमिट कार्ड खोला तो दंग रह गया युवक… अपनी फोटो की जगह दिखा कुत्ता
गर्लफ्रेंड की गंदी फोटो से करता था ब्लैकमेल, देवर के साथ मिलकर बनाया ऐसा प्लान, पुलिस भी हैरान