बिहार से किसान आंदोलन में शामिल हुआ 60 साल का किसान, 11 दिन में चलाई 1000 किमी साइकिल

Published : Dec 18, 2020, 08:34 AM ISTUpdated : Dec 18, 2020, 08:41 AM IST
बिहार से किसान आंदोलन में शामिल हुआ 60 साल का किसान, 11 दिन में चलाई 1000 किमी साइकिल

सार

सत्यदेव मांझी ने कहा है 'सीवान से टिकरी तक आने में मुझे 11 दिन लगे हैं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि वे कृषि कानूनों को वापस ले ले।' इससे उन्हें नहीं बल्कि पूंजीपतियों को लाभ होगा।

सीवान (Bihar)। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दिल्ली बॉर्डर पर जारी है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य हिस्सों से यहां किसान आ रहे हैं। इनमें सीवान जिले के 60 साल के सत्यदेव मांझी भी अब शामिल हो गए हैं, जो 11 दिन में एक हजार किमी साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार किसानों के हित में इन कानूनों को वापस ले ले।

सत्यदेव मांझी ने की है ये मांग
सत्यदेव मांझी ने कहा है 'सीवान से टिकरी तक आने में मुझे 11 दिन लगे हैं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि वे कृषि कानूनों को वापस ले ले।' इससे उन्हें नहीं बल्कि पूंजीपतियों को लाभ होगा।

नहीं निकल पा रहा कोई नतीजा
आंदोलन के शुरुआत के बाद से मामले के हल के लिए किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। सरकार का दावा है कि ये तीनों कानून किसानों के हित में हैं। विपक्ष भी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि कुछ लोग अपने राजनीतिक हित के लिए किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Awas Yojana 2.0: बिहार में ₹233 करोड़ जारी, जानिए किसे मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
Weather Forecast 28 July 2026: झारखंड-बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट