मंगलवार शाम से लापता थे दो भाई, सुबह झाड़ियों में एक साथ मिला दोनों का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published : Jan 18, 2023, 02:34 PM IST
मंगलवार शाम से लापता थे दो भाई, सुबह झाड़ियों में एक साथ मिला दोनों का शव, जांच में जुटी पुलिस

सार

बिहार के नालन्दा में मंगलवार शाम से लापता दो भाइयों का शव झाड़ियों में पाया गया है।

नालंदा(Bihar). बिहार के नालन्दा में मंगलवार शाम से लापता दो भाइयों का शव झाड़ियों में पाया गया है। बुधवार सुबह सिलाव थाना क्षेत्र के चंडीमऊ गांव की झाड़ियों से दोनों भाइयों के शव  बरामद किए गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों व आरोपियों की जांच में पुलिस जुटी ही है।

जानकारी के मुताबिक चंडी मऊ गांव निवासी स्व. बृजेश सिंह के पुत्र सौरव कुमार और शालिग्राम के पुत्र चंद्रमणि कुमार दो दिन पूर्व गांव में ही भोज खाकर लौटे थे। दोनों चचेरे भाई हैं। गांव के ही एक दोस्त छोटी कुमार ने 15 जनवरी को इन्हें फोन कर बुलाया। इसके बाद से यह दोनों लापता थे। परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में गुमशुदगी का मामला सिलाव थाना में दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और अब यह शव बरामद किए गए।

चेहरे पर गंभीर चोट के निशान
दोनों चचेरे भाइयों के शव मिलने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन दोनों भाइयों के चेहरे पर चोट के गहरे निशान हैं। चंडी मऊ गांव के पंचाने नदी के पास मिले दोनो भाइयों के शव देखने से साफ लग रहा है कि बेरहमी से पीट-पीटकर उनकी हत्या की गई है।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
दोनों भाइयों के शव नदी किनारे बुधवार सुबह झाड़ियों में मिलने के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया है कि दो युवकों का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस तैनात है। खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। मामले को तफ्तीश के लिए मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड को बुलाया जा रहा है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद