युवक को मारकर पेड़ से लटकाया, पुलिस ने नीचे उतारकर देखा तो शव से गायब था प्राइवेट पार्ट- हुआ ये खुलासा

Published : Dec 07, 2022, 02:37 PM IST
युवक को मारकर पेड़ से लटकाया, पुलिस ने नीचे उतारकर देखा तो शव से गायब था प्राइवेट पार्ट- हुआ ये खुलासा

सार

बिहार में एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो स्थानीय पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची और पेड़ से रस्सी के सहारे लटके शव को नीचे उतरवाया गया। 

सीवान(Bihar). बिहार में एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो स्थानीय पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची और पेड़ से रस्सी के सहारे लटके शव को नीचे उतरवाया गया। शव को नीचे उतारने पर पुलिस ने देखा कि वह खून से लथपथ था, कपड़े फटे हुए थे। लेकिन शव में पुलिस ने कुछ ऐसा देखा कि लोगों के होश उड़ गए। मृतक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक एमएच नगर थाना क्षेत्र के बालम भिंडा निवासी पंकज कुमार यादव सोमवार शाम से लापता था। मृतक के पिता तेगा यादव ने बताया कि परिवार के सभी लोग बेटे को ढूंढने में ही लगे थे कि मंगलवार को घर के मोबाइल पर कुछ लोगों ने चौंकाने वाली खबर दी। एक परिचित ने फोन पर बताया कि  पंकज का शव गांव से बाहर पेड़ पर लटक हुआ है। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन पड़ोसियों के साथ भाग कर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों ने थाने को खबर दी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पड़ोसियों पर लगा हत्या का आरोप
पंकज की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां जोनिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की मां ने अपने ही पड़ोसियों पर इस हत्या का आरोप लगाया है। जोनिया देवी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके परिवार के साथ पड़ोसियों का विवाद चल रहा है। उन्हीं लोगों ने पंकज को सोमवार शाम अगवा कर लिया और मारकर मंगलवार को पेड़ से लटका दिया। 

पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगिल पर कर रही जांच 
थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। शव उतारने के बाद उसका गुप्तांग कटा हुआ मिला था। परिवार ने पड़ोसियों पर पुरानी रंजिश के कारण हत्या का आरोप लगाया है। हांलाकि मृतक युवक का गुप्तांग कटा हुआ मिला ऐसे में प्रेम प्रंसग के कारण हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस हर एंगिल को सस्पेक्ट मान कर चल रही है। जांच की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'फैजल खान की गिरफ्तारी…' Raushan Anand ने फिर किए हैरान करने वाले खुलासे, Khan Sir पर गंभीर आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा उलटफेर! अब पुलिसकर्मियों पर ही दर्ज हुई FIR