25 करोड़ रुपए कीमत वाला सांप का विष ले जा रहा युवक गिरफ्तार, जानें क्या थी युवक की प्लानिंग

Published : Oct 18, 2022, 04:00 PM ISTUpdated : Oct 18, 2022, 07:14 PM IST
25 करोड़ रुपए कीमत वाला सांप का विष ले जा रहा युवक गिरफ्तार, जानें क्या थी युवक की प्लानिंग

सार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड से सटे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला में खोड़ीबाड़ी थाना क्षेत्र के घोष पोखर के समीप से वन विभाग ने रविवार को विष की बड़ी खेप जब्त की।

किशनगंज(Bihar). बिहार के किशनगंज जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को जार में कोई खास लिक्विड ले जाते हुए पकड़ा। पहले तो पुलिस उस लिक्विड के बारे में कुछ नहीं समझ पाई, लेकिन जब युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। युवक जार में रखकर सांप का विष ले जा रहा था जिसके अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में तकरीबन 25 करोड़ रूपए कीमत है।

जानकारी के मुताबिक किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड से सटे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला में खोड़ीबाड़ी थाना क्षेत्र के घोष पोखर के समीप से वन विभाग ने रविवार को विष की बड़ी खेप जब्त की। विष की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। विष की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 25 करोड़ मूल्य का अनुमान लगाया गया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा का रहने वाला है।

बांग्लादेश से तस्करी कर नेपाल भेजने की थी योजना 
इस संबंध में वन विभाग के रेंजर सोनम भुटिया ने बताया कि जब्त सर्प विष बांग्लादेश से तस्करी कर भारत के रास्ते नेपाल भेजने की योजना थी। उन्होंने बताया कि विष की तस्करी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'फैजल खान की गिरफ्तारी…' Raushan Anand ने फिर किए हैरान करने वाले खुलासे, Khan Sir पर गंभीर आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा उलटफेर! अब पुलिसकर्मियों पर ही दर्ज हुई FIR