DGP से लेकर SP तक लगाता रहा जान बचाने की गुहार, बीच सड़क अपराधियों ने गोली मार की हत्या

Published : Jan 19, 2020, 11:02 AM IST
DGP से लेकर SP तक लगाता रहा जान बचाने की गुहार, बीच सड़क अपराधियों ने गोली मार की हत्या

सार

समस्तीपुर के रोसड़ा कोर्ट के पेशकार अरविंद शरण के 21 वर्षीय पुत्र विनीत की हत्या अपराधियों ने बीच सड़क पर गोली मारकर कर दी। विनीत पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था। जिसके बाद वो पुलिस से सुरक्षा की कई बार मांग कर चुका था। 

मुजफ्फरपुर। अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को मांगने पर भी पुलिस सुरक्षा नहीं दिलवा पा रही है। 21 वर्षीय विनीत नामक युवक बीते आठ महीने से पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाता फिर रहा था। उसने स्थानीय थाना के साथ-साथ एसपी और डीजीपी से भी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन सुरक्षा देने की बात तो दूर पुलिस ने विनीत के केस को और हल्का करने का ही काम किया। बीते दिनों जब वो थाना से वापस घर जा रहा था तो बीच सड़क पर अपराधियों ने उसे गोली से छलनी कर दिया। घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है। मृतक विनीत के पिता अरविंद शरण समस्तीपुर के रोसड़ा कोर्ट में पेशकार है। घटना के बाद विनीत के परिवार में कोहराम मचा है। विनीत द्वारा फेसबुक पर सुरक्षा की गुहार लगाने वाला पोस्ट वायरल हो रहा है। 

10 महीने पहले भी विनीत पर हुआ था हमला
घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट की है। शुक्रवार की देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने विनीत की हत्या गोली मार कर की। अहियापुर थानाध्यक्ष विकास राय ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए गिरफ्तारी चल रही है। बता दें कि पुरानी अदावत में विनीत पर 10 महीने पहले भी गोलीबारी की गई थी। हालांकि तब विनीत बाल-बाल बच गया था। इस घटना की शिकायत विनीत ने पुलिस से की थी। साथ ही उसके बाद उसने कई बार सुरक्षा की मांग की थी। 

डीजीपी से भी लगाई थी जान बचाने की गुहार
स्थानीय पुलिस द्वारा उसकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर विनीत ने 17 जुलाई 2019 को फेसबुक पर लाइव आकर डीजीपी बिहार से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। विनीत ने वीडियो में कहा था कि उसकी जान को खतरा है पुलिस मदद करे। लेकिन पुलिस विनीत की मदद नहीं कर सकी। हत्या से एक दिन पहले विनीत ने फेसबुक पर एक ऑडियो शेयर किया, जिसमें उसने कहा कि वो अब अपराधियों और पुलिस से हार चुका है। अब वह बिहार छोड़कर कहीं और चला जाएगा। लेकिन एक दिन बाद भी थाना से लौटते समय उसकी हत्या कर दी गई। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Education Reform: बिहार में शिक्षा व्यवस्था में 4 बड़े बदलाव, परीक्षा से छात्र शिकायत तक बदलेगा सिस्टम
Weather Update 9 August 2026: रांची से पटना तक बदला मौसम, रविवार को झारखंड-बिहार के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट