
एंटरटेनमेंट डेस्क. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर जब से फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) की घोषणा की गई है तभी से ये चर्चा जोरों पर है कि आखिर फिल्म में उनके साथ कौन एक्ट्रेस रोमांस करेंगी। इसी बीच दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और कृति सेनन के नाम सामने आए। लेकिन ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म में नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) कार्तिक संग आशिकी करती नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक रश्मिका को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, एक करीबी सूत्र का कहना है कि रश्मिका ने इस प्रोजेक्ट को हथिया लिया है। आपको बता दें कि महेश भट्ट की फिल्म आशिकी के दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुए। वहीं, कुछ दिन पहले ही आशिकी 3 की घोषणा की गई थी और बताया का कार्तिक लीड एक्टर होंगे।
कार्तिक आर्यन चाह रहे थे फ्रेश फेस
रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन ने कृति सेनन, कियारा अडवाणी, अनन्या पांडे, सारा अली खान के साथ काम कर चुके है। वे चाह रहे थे कि फिल्म में उनके साथ ऐसी हीरोइन हो, जिसके साथ उन्होंने पहले काम नहीं किया हो। वहीं, हाल ही में कार्तिक ने रश्मिका ने एक ऐड भी किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। और इसी को देखते हुए ऐसी अफवाह है कि दोनों साथ में काम करते है। बता दें कि कार्तिक के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर है। इस साल आई उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इसके बाद फैन्स उनकी फिल्म शहजादा का इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में वे कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। वहीं, बात रश्मिका मंदाना की करें तो उनकी फिल्म गुडबाय का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू में भी नजर आएंगी।
आशिकी-आशिकी 2 रही ब्लॉकबस्टर
आपको बता दें कि 1990 में महेश भट्ट ने फ्रेश फेस राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को लेकर फिल्म आशिकी बनाई थी। सिर्फ इस फिल्म ने ही नहीं बल्कि इसके गानों ने भी खूब धूम मचाई थी। आज भी इस फिल्म के गानों को लेकर लोगों में क्रेज देखा जाता है। इसके बाद 2013 में इसका दूसरा पार्ट आशिकी 2 बनाया। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड स्टार थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। दोनों फिल्मों के सुपरहिट होने के बाद मेकर्स इसका तीसरा पार्ट बनाने की तैयारी में है। यह भी एक तरह से म्यूजिकल फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें
अक्षय-सलमान-टाइगर और इनका BOX OFFICE पर डब्बा गोल, मजबूरी में लेना पड़ा ये फैसला, जानकर सभी शॉक्ड
BOX OFFICE पर सुपरफ्लॉप रही सैफ अली खान की ये 30 फिल्में, 10 तो ऐसी जो 5 करोड़ तक नहीं कमा पाई
पोर्न से लेकर विदेशी STARS तक ने Bigg Boss में दिखाया हुस्न का जलवा, 1 की SEXY अदाओं पर फिदा थे सभी
बोल्डनेस का तड़का लगाने का फंडा जानती है तारक मेहता की बबिता जी, SEXY लुक से करती है कईयों को घायल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।