पैंट पहनना ही भूल गई TV की नागिन, पति और बेटे के साथ एयरपोर्ट पर इस हाल में दिखीं Anita Hassanandani

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन (Naagin) में काम कर चुकी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) गुरुवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस लंबा-सा कुर्ता पहने नजर आई। हालांकि, एक नजर में अनीता को देख लगा मानो वो पैंट पहनना ही भूल गई हों। 

मुंबई। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन (Naagin) में काम कर चुकी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) गुरुवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस लंबा-सा कुर्ता पहने नजर आई। हालांकि, एक नजर में अनीता को देख लगा मानो वो पैंट पहनना ही भूल गई हों। अनीता के साथ उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) और 10 महीने का बेटा आरव (Aaravv) भी नजर आया। अनीता जहां बेटे को चूमती और दुलार करती दिखीं वहीं रोहित आरव को गोद में लेकर पोज देते दिखे। 

बता दें कि बता दें कि अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने 9 फरवरी, 2021 में बेटे आरव को जन्म दिया था। डिलीवरी से ठीक पहले रोहित रेड्डी ने अनीता के साथ फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उनके गालों पर Kiss करते दिखे थे। पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई फोटो और वीडियो शेयर किए थे। ऑपरेशन थिएटर में रोहित, अनीता के साथ थे, इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही फैन्स को दी थी।

Latest Videos

अनीता (Anita Hassanandani) और रोहित (Rohit Reddy) की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। दरसअल, दोनों एक ही जिम में वर्कआउट के लिए जाते थे। अनीता पहली बार उनसे यहीं मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कपल ने साथ में पब पार्टीज में जाना शुरू कर दिया। कुछ ही टाइम बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अनीता ने 14 अक्टूबर, 2013 को अपने तेलुगु ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने का फैसला किया। रोहित रेड्डी बिजनेसमैन हैं। शादी के 7 साल बाद अनीता और रोहित फरवरी, 2021 में पेरेंट्स बने हैं।

14 अप्रैल, 1981 को मुंबई में जन्मी अनीता (Anita Hassanandani) का असली नाम नताशा हसनंदानी हैं। अनीता को 2001 में टीवी सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने क्या हादसा क्या हकीकत, कसौटी जिंदगी की, काव्यांजलि, कुमकुम, कहानी घर घर की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे टीवी शोज में काम किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीता 'नागिन 4' में दिखी थीं। मॉडलिंग में सक्सेसफुल करियर बनाने वाली अनीता ने 'कभी सौतन कभी सहेली' (2001) से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। बता दें कि अनीता और रोहित की जोड़ी टीवी वर्ल्ड में काफी फेमस है। दोनों ने नच बलिए के पिछले सीजन में पार्टिसिपेट किया था।

ये भी पढ़ें :
Maine Pyar Kiya @ 32: Bhagyashree के कारण बेरोजगार हो गए थे Salman Khan, इतने महीने बैठे रहे बेकार

एक ही दिन आता है Rajesh Khanna और उनकी बेटी Twinkle का जन्मदिन, ये जोड़ियां भी सेम डेट पर शेयर करती हैं बर्थडे

Mouni Roy ने सेक्सी ड्रेस पहन कराया फोटोशूट, फोटोज देख फैंस बोले- हॉटनेस अलर्ट

तो इसलिए Akshay Kumar को सिर्फ 15 दिन का BF बनाया था Twinkle Khanna, फिर जो हुआ वो था हैरान करने वाला

Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर

छुट्टियां मनाने निकली Salman Khan की फैमिली, नैनी की गोद में मम्मी अर्पिता को ढूंढती नजर आई बेटी आयत

Share this article
click me!

Latest Videos

'जिन्ना की पार्टी के साथ बीजेपी के पुरखों ने 3 राज्यों में बनाई थी सरकार'। Sanjay Singh
Holi Milan Samaroh पर Manoj Tiwari ने गाया जोरदार गाना, रंग-गुलाल के साथ झूम उठा हर कोई
क्या मंदी की चपेट में आ सकता है अमेरिका-वर्ल्ड? इसका संकेत दे रहीं ट्रंप की नीतियां। Abhishek Khare
'सबसे पहले ताजमहल को गिरा दो...', Maulana Shahabuddin Razvi ने क्यों कहा ऐसा...
Aamir Khan ने एक दिन पहले ही मनाया बर्थडे, पोज देखकर सभी हैरान #Shorts