अर्जुन कपूर को ट्रोलर्स ने लिया आड़े हाथों, मीम्स देख मलाइका के भी उड़ जाएंगे होश !

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जब से बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर बात की है तभी से वे खुद सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। बुधवार को अर्जुन दिन भर ट्रेंड करते रहे और उन्हें लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मजेदार मीम्स भी शेयर किए। यहां देखें अर्जुन पर बने कुछ मजेदार मीम्स...

Akash Khare | Published : Aug 17, 2022 12:49 PM IST / Updated: Aug 17 2022, 06:30 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड के बॉयकॉट करने का जो ट्रेंड शुरू हुआ है वो अब खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। हाल ही में इसी ट्रेंड के अंतर्गत आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' का विरोध किया गया। अब यह आग 'पठान' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी कई अपकमिंग फिल्मों को भी झुलसा सकती है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों के लिए फैली इसी नफरत के बीच जब हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड का स्टैंड लेने की कोशिश की तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें भी नहीं बख्शा। जानिए क्या है पूरा मामला...

अर्जुन बोले हमने चुप रहकर गलती की
बॉलीवुड बायकॉट को लेकर चल रहे ट्रेंड पर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि इस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक होना होगा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड से जुड़े सभी लोगों को एक साथ खड़े होकर लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि बायकॉट का ये ट्रेंड खत्म होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। उनके मुताबिक इंडस्ट्री के लोगों ने चुप रहकर गलती की है। चुप रहने के बजाय उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स की ट्रोलिंग का जवाब देना चाहिए था।

अर्जुन के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्जुन को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने अर्जुन को लेकर किस तरह के मीम्स बनाए। देखें एक नजर...


एक विलेन रिटर्न्स ने कमाए थे 40 करोड़
अर्जुन कपूर, मोहित सूरी के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी थे। यह फिल्म साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का दूसरा पार्ट थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 40 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया था। अर्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्में हैं। बता दें कि अर्जुन अपने से 12 साल बड़ी मॉडल मलाइका अरोड़ा को डेट करने के चलते भी चर्चा में रहते हैं। इसके लिए भी उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाता है। 

और पढ़ें...

आखिर क्यों अनन्या पांडे को अपने घर लेकर पहुंचे विजय देवरकोंडा, दोनों को साथ बिठाकर मां ने किया ये काम

राजू श्रीवास्तव हेल्थ अपडेट : होश में आने में लगेंगे 4 से 5 दिन, ऑडियो मैसेज सुनकर शरीर में हो रही हरकत

चार साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे इस एक्टर को मीना कुमारी ने सिखाई थी उर्दू, 'शोले' में बतौर फीस मिला था फ्रिज

मम्मी की सहेली संग शारीरिक संबंध बनाने वाले शिवम शर्मा ने बताया- खुलासे के बाद घर वालों ने दिया था यह रिएक्शन

Read more Articles on
Share this article
click me!