
एंटरटेनमेंट डेस्क, Box Office Report Ayushmann Khurrana An Action Hero । आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana ) जयदीप अहलावत-स्टारर ( Jaideep Ahlawat) 'एन एक्शन हीरो' (An Action Hero), जो शुक्रवार को रिलीज़ हुई, इसने बेहद धीमी शुरुआत की है । आयुष्मान को इस मूवी से बहुत उम्मीदें हैं। हालांकि एन एक्शन हीरो का पहला दिन कुछ खास नहीं रहा ।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, एक्शन फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में ही 'नेशनल चेन्स' से 81 लाख रुपये की कमाई की है।
अनेक ने की थी दुगने से ज्यादा कमाई
आयुष्मान खुराना ने अपने दर्शकों को एक बार फिर निराश किया है। इससे पहले उनकी फिल्म "अनेक" ने पहले दिन ठीकठाक बिजनेस किया था, तरण आदर्श के अनुसार अनेक ने पहले दिन 2.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
एन एक्शन हीरो की यूनिक स्टोरी
निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित, हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म में आयुष्मान मानव नाम के कैरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, वे आउटडोर शूट के लिए हरियाणा जाता है, लेकिन एक ऐसी घटना का हमसफर बन जाता है जो उसकी लाइफ को उलट पुलट कर देता है।
आयुष्मान खुराना ने इस वेंचर के लिए अपने करियर में पहली बार हार्डकोर एक्शन सीन की शूटिंग की थी । "ऐन एक्शन हीरो की शूटिंग के दौरान ऐसा लगा जैसे मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर रहा हूं !" अभिनेता ने कहा ।
इस बीच, आयुष्मान अनन्या पांडे, परेश रावल, राजपाल यादव और विजय राज ( Ananya Panday, Paresh Rawal, Rajpal Yadav and Vijay Raaz) के साथ कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ( Dream Girl 2) में भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें-
सलमान खान के शो को लेकर अशनीर ग्रोवर का बड़ा दावा, बोले- Bigg Boss में सिर्फ फेल लोग जाते हैं
3 करोड़ फीस लेने वाली जान्हवी कपूर अब 65 करोड़ के लग्जरी घर की मालकिन, गृह प्रवेश किया
शाहरुख़ खान को बगल में बैठा देख खुला रह गया हॉलीवुड एक्ट्रेस का मुंह, VIDEO हुआ वायरल
जुबिन नौटियाल हेल्थ अपडेट: सिंगर ने अस्पताल से फोटो शेयर कर लिखा- भगवान ने मुझे बचा लिया
गुमनामी में खो गए 90 के दशक के ये 10 एक्टर्स, कुछ को तो अब पहचान पाना भी है मुश्किल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।