Diwali 2021: Janhvi Kapoor और खुशी को गले लगा बोनी कपूर ने चूमा माथा, फैंस बोले- श्रीदेवी की आ रही याद

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) दिवाली (Diwali) के मौके पर अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) जैसे लुक को अपनाया। जाह्नवी लक्ष्मी पूजा अपने परिवार के साथ की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बहन खुशी और पिता बोनी कपूर के साथ की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।

मुंबई. दिवाली (Diwali 2021) के जश्न में पूरा बॉलीवुड (Bollywood) डूबा रहा। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) दिवाली के मौके पर अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) जैसे लुक को अपनाया। जाह्नवी ने अपने परिवार के साथ लक्ष्मी पूजा की।  जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी और पिता बोनी कपूर के साथ दिवाली मनाया। लक्ष्मी पूजा के वक्त जाह्नवी और खुशी ने साउथ इंडियन स्टाइल में लहंगा पहन रखा था। बालों में गजरा लगा रखा था।

इसके बाद जाह्नवी ने ड्रेस चेंज कर साड़ी पहना। जाह्नवी ने ब्राइट ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी थी। इस साड़ी में जाह्नवी बिल्कुल अपने मां की तरह नजर आ रही थी। जाह्नवी ने अपनी बहन खुशी और पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की। इस फोटो में बोनी कपूर ने दोनों बेटियों को अपनी बांहो में भर रखा है। इसके साथ ही बोनी जाह्नवी के माथे को चूमते दिखाई दे रहे हैं।

Latest Videos

इस प्यारी की तस्वीर पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। तस्वीर को देख लोगों को श्रीदेवी की कमी खल रही है। कई यूजर्स ने लिखा कि बहुत प्यारी फैमिली है। मां की याद आ रही है।

श्रीदेवी को त्योहार में चमकदार ड्रेस पहना पसंद था

बता दें कि जाह्नवी कपूर अपनी मम्मी श्रीदेवी के साथ दीपों के इस त्योहार को खूब धूमधाम से मनाती थी। श्रीदेवी को दिवाली बेहद पसंद थी। वो इस मौके पर ब्राइट ड्रेस कैरी करती थीं। जाह्नवी ने भी एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। जाह्नवी ने कहा था कि उनकी मां हमेशा कहती थीं कि नए साल,बर्थडे और दिवाली पर ब्राइट कपड़े पहनने चाहिए। 

जाह्नवी मां की बात को करती हैं आज भी फॉलो

जाह्नवी अपनी मां की बात आज भी मानती है। इस दिवाली में उनके कपड़ों को देखकर पता लगता है। जाह्नवी के साथ-साथ खुशी ने भी बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहनी रखी थी। खुशी ने ऑफ सोल्डर पिंक कलर का लहंगा पहना रखा था। 

जाह्नवी मिली फिल्म की शूटिंग में हैं बिजी 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी इन दिनों फिल्म 'मिली' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।  मिली, मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है। मिली के निर्माता जाह्नवी के पिता बोनी कपूर हैं। 

दिवाली के मौके पर Nusrat Jahan ने पहली बार बेटे ईशान की दिखाई झलक, फोटो देख फैंस हुए दीवाने

Sooryavanshi के रिलीज होते ही मचा तहलका, Akshay की फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ बुकिंग से कमाए इतने करोड़

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Nagpur में PM Modi का ऐतिहासिक भाषण, आजादी के नायकों को लेकर क्या कहा, सुनिए
Odisha Train Accident: Drone से देखिए ट्रेन हादसे की ताजा तस्वीरें, खौफनाक मंजर आया नजर
खूब हुई बात... नागपुर में PM Modi और संघ प्रमुख मोहन भागवत का अलग ही दिखा अंदाज
Amit Shah के सामने बोले Nitish Kumar- दो बार हुई गलती...अब नहीं, पर्टिये के लोग इधर-उधर कर दिए
Nagpur में PM Modi का Road Show, लोगों ने जमकर लगाए ‘Modi-Modi’ के नारे