विक्रम वेधा ट्रेलर: रिलीज से पहले ही ट्रोल हाे रही है फिल्म, जानिए क्या बोल रहे हैं यूजर्स

Published : Sep 08, 2022, 01:58 PM ISTUpdated : Sep 08, 2022, 03:46 PM IST
विक्रम वेधा ट्रेलर: रिलीज से पहले ही ट्रोल हाे रही है फिल्म, जानिए क्या बोल रहे हैं यूजर्स

सार

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' का ट्रेलर बस कुछ ही मिनटों बाद रिलीज होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार दोपहर 2 बजे रिलीज होगा जबकि यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानिए ट्रेलर रिलीज से पहले सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन...

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' 2017 में इसी नाम से रिलीज हुई तमिल फिल्म की रीमेक है। भले ही इसे ओरिजिनल फिल्म डायरेक्ट करने वाली निर्देशक जोड़ी पुष्कर-गायत्री ने ही डायरेक्ट किया है पर इस फिल्म में ओरिजिनल फिल्म से कई चेंजेंस नजर आ रहे हैं। बहरहाल, गुरुवार को दोपहर 2 बजे फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना है पर उससे पहली ही फिल्म चर्चा में है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर कई तरह के रिएक्शंस आ रहे है। जानिए उनके बारे में...

2 बजे यू-ट्यूब पर लाइव प्रीमियर होगा ट्रेलर
इस फिल्म का ट्रेलर और इवेंट का गुरुवार दोपहर 2 बजे टी-सीरीज के यूट्यूब पेज पर लाइव प्रीमियर किया जाएगा। इससे पहले ही यू-ट्यूट चैट बॉक्स में व्यूअर्स के अच्छे-खासे रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। कुछ यूजर्स इस फिल्म का सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। यहां देखें कुछ यूजर्स के रिएक्शंस...

इस तरह के आ रहे हैं रिएक्शंस
एक यूजर ने कमेंट किया है कि विक्रम और वेधा उल्लुओं का पैसा लूटने आ रहे हैं। वहीं एक यूजर ने फिल्म को बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड से जोड़कर इसका विरोध करने की अपील की। अगर कुछ यूजर्स फिल्म की बुराई कर रहे हैं तो वहीं कुछ का मानना है सैफ और ऋतिक की जोड़ी इस फिल्म में बवाल मचा देगी। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि वेधा का किरदार विजय सेतुपति से बेहतर कोई नहीं कर सकता।

30 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म साल 2017 में आई तमिल फिल्म 'विक्रम-वेधा' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। साल 2017 में आई तमिल फिल्म विक्रम-वेधा में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और आर. माधवन (R. Madhavan) ने लीड रोल प्ले किए थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

पढ़ें ये खबरें भी...

करन जौहर के शो पर कटरीना कैफ ने बताया, 45 मिनट में विकी कौशल ने जीत लिया था उनका दिल, जानिए कैसे

रामू की इस हरकत के चलते दोबारा उनसे कभी नहीं मिले आमिर, इस फिल्म के बाद से बना ली थी अवॉर्ड फंक्शंस से दूरी

रश्मिका मंदाना ने पूछा कैसा लगा ट्रेलर ? सुनील ग्रोवर बोले- 'मेरी तो पंडित से नजर ही नहीं हटती'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे