तो क्या इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे Hrithik Roshan, जानें इसके पीछे की ये बड़ी वजह

Published : Jan 09, 2022, 10:38 AM ISTUpdated : Jan 09, 2022, 10:48 AM IST
तो क्या इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे Hrithik Roshan, जानें इसके पीछे की ये बड़ी वजह

सार

ऋतिक रोशन 10 जनवरी को 48 साल के होने वाले हैं। हर साल फैन्स उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और अपने फेवरेट स्टार को विश करने उनके घर के बाहर जाम भी होते हैं। इसी बीच खबर आ रही है इस साल ऋतिक अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे।

मुंबई. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ग्रीक गॉड के नाम से फेमस ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) 10 जनवरी को 48 साल के होने वाले हैं। जन्मदिन के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर #hastaghappybirthdayhrihik ट्रेंड कर रहा हैं। बता दें कि हर साल फैन्स उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और अपने फेवरेट स्टार को विश करने उनके घर के बाहर जाम भी होते हैं। इस दौरान ऋतिक मीडिया से बातचीत करते है और सबके साथ केक भी काटते हैं। इसी बीच खबर आ रही है इस साल ऋतिक अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे। एक करीबी सूत्र ने बताया कि ऋतिक इस बार जन्मदिन पर घर से बाहर नहीं निकलेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केस है। वे नहीं चाहते कि ऐसी स्थिति में फैन्स की भीड़ उनके बाहर जमा हो। इतना ही नहीं नाडियाडवाला के परिवार के कोविड 19 पॉजिटिव होने के कारण उनकी पूरी बिल्डिंग को क्वारंटाइन किया गया है। 


लंबे समय से नहीं दिखे फिल्म में
ऋतिक रोशन लंबे समय से किसी फिल्म में नजर आए है। वे आखिर बार फिल्म वॉर में दिखेंगे, जिसने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब खबर आ रही है कि ऋतिक हॉलीवुड एक्ट्रेस  सामंथा लॉकवुड (Samantha Lockwood) के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर सामंथा के साथ फोटोज शेयर की थी। एक फोटो में दोनों एक साथ कैमरा में पोज दे रहे थे। वहीं, दूसरे फोटो में दोनों एक-दूसरे से बातें करते नजर आ रहे थे। इन फोटोज उन्होंने लिखा- फिल्मी परिवार से आने वाले इस एक्टर से मिलने में मजा आया, एक्शन पसंद है और हवाई… सुपरस्टार @hrithikroshan.पिछले काफी समय से सामंथा और ऋतिक किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं, इसकी खबरें आ चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 


सैफ अली खान के साथ ऋतिक रोशन
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन तमिल फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग दुबई में शुरू हो गई है। 2017 की एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म का इंतजार काफी वक्त से फैन्स कर रहे हैं। फिल्म में सैफ पुलिस वाले का और ऋतिक गैंगस्टर का रोल प्ले करेंगे। वहीं, तमिल फिल्म की बात करें तो इसमें आर माधवन ने पुलिस इंस्पेक्टर का और गैंगस्टर के किरदार में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) नजर आए थे। फिल्म का डायरेक्शन पुष्कर और गायत्री ने किया था। यही जोड़ी इस रीमेक को भी डायरेक्ट कर रही है। बता दें कि ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी।

 

ये भी पढ़ें
Bhool Bhulaiyaa 2 में फिर से अपना वही किरदार दोहराएंगी Vidya Balan, डायरेक्टर ने किया कन्फर्म

तो इस एक्टर के लिए अमेरिका में अपनी फिल्म Lal Singh Chaddha की स्पेशल स्क्रीनिंनग रखेंगे Aamir Khan

Sharad Malhotra Birthday: पहले इस एक्ट्रेस से लगाया दिल और फिर दिया धोखा, लग चुके है गंभीर आरोप भी

Farah Khan Birthday: कभी मजबूरी के चलते नाचती थी सेलेब्स के पीछे, इस शख्स संग कर बैठी थी ऐसी हरकत

Farhan Akhtar Birthday:फरहान को आखिर क्यों उनकी मां ने घर से निकालने की दी थी धमकी, जानें दिलचस्प कहानी

Nanda Anniversary: 50 पार करने के बाद की थी सगाई, लेकिन 1 खौफनाक हादसे के कारण नहीं बन पाई सुहागन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक