अजय देवगन और काजोल फिर से आएंगे बड़े पर्दे पर साथ! 9 में से 6 मूवी इनकी हो चुकी है FLOP, एक का तो मत पूछो हाल

काजोल और अजय देवगन (kajol ajay devgn) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई दे सकते हैं। अदाकारा ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। जिसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं काजोल और अजय देवगन की जोड़ी कितनी कामयाब रही है।

Nitu Kumari | Published : Dec 5, 2022 11:19 AM IST / Updated: Dec 06 2022, 10:09 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल (Kajol) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venky) को लेकर चर्चा में हैं। वो इस मूवी के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। मूवी में वो एक मां के किरदार में नजर आएंगी। इस बीच चर्चा है कि वो अजय देवगन (ajay devgn)के साथ भी एक मूवी करने वाली हैं। इस सवाल को लेकर अदाकारा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जिसे सुनकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

खबरों की मानें तो काजोल कॉमेडी मूवी में अपने पति अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। जिसे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) डायरेक्ट करने वाले हैं। मीडिया से बातचीत में जब काजोल से इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'गोपाल से पूछुंगी।' जिसे सुनकर फैंस उत्साहित हैं। दरअसल, 'गोलमाल' में अजय देवगन के किरदार का नाम गोपाल है। माना जा रहा है कि 'गोलमाल' के सीक्वल में काजोल अजय के साथ दिखाई देंगी। 

'हलचल'

अजय देवनग और काजोल पहले 9 फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। इनकी जोड़ी को काफी पसंद की गई है। लेकिन पिछले कुछ सालों में रिलीज हुई इनकी मूवी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। आइए देखते हैं इस जोड़ी के हिट और फ्लॉप का कैसा है समीकरण। काजोल और अजय देवगन सबसे पहले 'हलचल' मूवी में रोमांस करते दिखाई दिए थे। 4 अगस्त 1995 में रिलीज हुई यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस मूवी का बजट 6 करोड़ था और बस इतनी ही उसने कमाई की थी।

'गुंडाराज'

इसके बाद अजय देवगन और काजोल की जोड़ी 'गुंडाराज' में नजर आई। 8 सितंबर 1995 में रिलीज हुई इस मूवी का बजट 5 करोड़ था और बॉक्सऑफिस का कलेक्शन भी 5 करोड़ ही रहा। वर्ल्ड वाइड इस मूवी ने 9 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी भी फ्लॉप लिस्ट में ही शामिल रही।

'इश्क'

'इश्क' मूवी में तीसरी दफा अजय देवगन और काजोल साथ नजर आए। 28 नवंबर 1997 में आई इस मूवी में इस जोड़ी के साथ आमिर खान और जूही चावला भी थीं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई थी। 11 करोड़ की मूवी ने भारत में 24 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वर्ल्ड वाइड इसने 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

'प्यार तो होना ही था'

इसके बाद अजय और काजोल 'प्यार तो होना ही था' में स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए। 24 जुलाई 1998 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई थी।  8 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने भारत में 22 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वर्ल्ड वाइड 39 करोड़ रुपए कमाए थे। 

'दिल क्या करे'

इसके बाद दोनों 'दिल क्या करे' में महिला चौधरी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए। 9 करोड़ में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ ही कमाए थे।  बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी फ्लॉप साबित हुई।

'राजू चाचा'

इसके बाद मूवी आई 'राजू चाचा' जो 20 दिसंबर 2000 को रिलीज हुई थी। इस मूवी में अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। 25 करोड़ की बजट में बनी मूवी बॉक्स ऑफिस पर बस 11 करोड़ ही कमा पायी, यानी अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी। यह मूवी डिजास्टर डिक्लेयर की गई थी।

'यू मी और हम'

11 अप्रैल 2000 को अजय देवगन और काजोल की मूवी आई 'यू मी और हम'। इस मूवी को अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया था। इस मूवी को भी डिजास्टर की लिस्ट में डाल दिया गया था। 25 करोड़ की लागत में बनी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई की थी।

'टूनपुर का सुपरहीरो'

'टूनपुर का सुपरहीरो' में काजोल और अजय देवगन फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आएं। 24 दिसंबर साल 2010 में आई मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। 25 करोड़ की लागत में बनी मूवी ने बस 4 करोड़ की कमाई की थी। वर्ल्ड वाइड इसने महज 5 करोड़ ही बनाया था।

'ताण्हाजी'

10 साल बाद फिर से काजोल और अजय देवगन 'ताण्हाजी' में नजर आए। जनवरी 2020 में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। इस मूवी ने 279 करोड़ की कमाई की है।

और पढ़ें:

तो क्या HERA PHERI 3 कर रहे FLOP अक्षय कुमार, अंदर खेमे से सामने आई फिल्म से जुड़ी खास डिटेल

मुसीबत में सिंगर लकी अली, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

Share this article
click me!