
मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने हाल ही में संसद में बीजेपी सांसदों को शाप दिया था। इस दौरान जया बच्चन बेहद गुस्से में नजर आई थीं। जया बच्चन ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा था- मैं शाप देती हूं कि BJP के बुरे दिन जल्द शुरू होने वाले हैं। हालांकि, जया बच्चन के इस विवादित बयान के बाद लोगों ने उनके खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था। इसी बीच, महाभारत (Mahabharat) के अर्जुन (Arjun) यानी फिरोज खान (Feroz Khan) का एक ट्वीट भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने जया बच्चन के खिलाफ कुछ अपशब्द कहे थे। हालांकि, अब उस ट्वीट की सच्चाई भी सामने आ गई है।
जया बच्चन (Jaya Bachchan) के संसद वाले बयान के बाद महाभारत में अर्जुन (Arjun) का किरदार निभा चुके फिरोज खान का एक ट्वीट वायरल हुआ था। इसमें लिखा गया था- अमिताभ बच्चन ने पिछले 50 सालों में जो अपनी इज्जत बनाई थी, उसकी पत्नी ने उस इज्जत का कबाड़ा कर दिया। इस ट्वीट के वायरल होने के बाद अब फिरोज खान ने खुद एक मीडिया हाउस से बातचीत में इसका सच उजागर किया। फिरोज खान के मुताबिक, वो बच्चन फैमिली का बहुत सम्मान करते हैं। जिस अकाउंट से जया बच्चन को लेकर इस तरह का ट्वीट किया गया वो फर्जी है। किसी शख्स द्वारा फेक आईडी बना कर मेरे नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है। फिरोज खान (Feroz Khan) ने कहा कि इससे पहले भी मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए इस अकाउंट से गलत ट्वीट किए गए हैं। मैंने इस शख्स के खिलाफ शिकायत की है, लेकिन बावजूद इसके ये अकाउंट अब तक ब्लॉक नहीं किया गया है। अब जया बच्चन वाले केस में एक्टर ने साइबर क्राइम मे शिकायत दर्ज कराई है। प्लीज इस तरह के ट्वीट पर भरोसा न करें। सच बहुत जल्दी सामने आ जाएगा।
फिरोज खान का नाम ऐसे पड़ गया अर्जुन :
फिरोज (Feroz Khan) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब भी मैं एक डायरेक्टर को फोन करता था, तो वे सोचते थे कि मैं फिरोज खान हूं और जब तक मैं उन्हें समझाता कि मैं कौन हूं तब तक वो मुझे बाद में बुलाने की बात कहकर फोन रख देते थे। इससे मुझे काफी अपमान महसूस होता था। आखिर में चोपड़ा साहब और डॉ. रजा ने मुझे बोला कि आज से मेरा नया नाम अर्जुन होना चाहिए। ये नाम मुझे वो सब कुछ देने वाला था जिसका मैंने सपना देखा था। यहां तक कि लास्ट में मेरी मां भी मुझे अर्जुन कहकर ही बुलाने लगी। फिरोज खान ने 'महाभारत' के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है, इनमें जिगर, करण-अर्जुन जैसी फिल्में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-
बहू के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनतीं Jaya Bachchan, कभी संसद में भड़कीं तो कभी Shahrukh Khan को फटकारा
अंदर से इतना आलीशान है TV के 'जमाई राजा' Ravi Dubey का ड्रीम होम, घर की एंट्री पर है एक शानदार बार
Round Up 2021: Salman Khan से लेकर Ajay Devgn सहित इन सेलेब्स की फिल्में जो इस साल साबित हुई फिसड्डी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।