Priyanka Chopra ने पति के साथ तलाक की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप, Nick Jonas से कह डाली ये बात

Published : Nov 26, 2021, 08:12 AM IST
Priyanka Chopra ने पति के साथ तलाक की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप, Nick Jonas से कह डाली ये बात

सार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन अब प्रियंका ने ऐसा कुछ कर दिया है कि सबकी बोलती बंद हो गई है।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की जोड़ी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। जब से प्रियंका ने अपने नाम के साथ जोनास सरनेम हटा दिया है तभी से हंगामा मचा हुआ है। ये खबर सोशल मीडिया पर इस तरह फैल गई और चर्चाएं शुरू हो गईं कि प्रियंका और निक ने बीच में सबकुछ नहीं चल रहा और दोनों तलाक लेने वाले हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर कर सभी का मुंह बंद कर दिया है और तलाक की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।  प्रियंका ने फोटो शेयर कर लिखा- ग्रेटफुल होने के लिए बहुत कुछ। दोस्तों, परिवार.. आई लव यू @nickjonas, जश्न मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी थैंक्सगिविंग। इतना ही नहीं निक ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर बताया कि वे अपनी पत्नी के कितना करीब है।


पति का उड़या था प्रियंका ने मजाक
बता दें कि तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने ही पति निक जोनास का जमकर मजाक उड़ाया था। दरअसल, प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में पति निक जोनास को जमकर रोस्ट किया। प्र‍ियंका ने इसका वीड‍ियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। प्रियंका ने कहा था- आज मैं यहां आकर खुद को बहुत सम्मान‍ित महसूस कर रही हूं। मैं यहां अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों को रोस्ट करूंगी। मैं भारत से हूं जहां कल्चर, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का भंडार है इसल‍िए जोनस ब्रदर्स वहां मजबूत नहीं हो पाए। 


- प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा था- निक जोनास और मेरे बीच उम्र में 10 साल का अंतर है और 90 के दशक के कई पॉप कल्चर रिफरेंस हैं जो उसे समझ नहीं आते हैं। कई बार तो मुझे उसे ये सब समझाना पड़ता है। कई बार हम दोनों एक-दूसरे को कुछ बातें सिखाते हैं। जैसे उसने मुझे ट‍िक टॉक चलाना सिखाया तो मैंने उसे दिखाया कि एक कामयाब एक्ट‍िंग कर‍ियर कैसा होता है। प्र‍ियंका के अलावा निक के भाई जो जोनस ने भी उन्हें खूब रोस्ट किया। 


निक जोनास ने ग्रीस में किया था प्रियंका को प्रपोज 
बता दें कि 2015 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां मेट गाला में बढ़ीं। यहीं से दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रियंका चोपड़ा को निक ने ग्रीस में प्रपोज किया था। करीब 3 साल के अफेयर के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में शादी कर ली। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। 

 

ये भी पढ़ें -
जब Akshay Kumar के कारण Twinkle Khanna को थप्पड़ मारने वाला था ये एक्टर, इस वजह से हो गया था खफा

Arjun Rampal Birthday:बीवी को तलाक दे 15 साल छोटी लड़की के प्यार में पड़े अर्जुन रामपाल, शादी से पहले बने पापा

Satyameva Jayate 2:John Abraham ही नहीं ये 10 एक्टर भी हैं मस्कुलर बॉडी के मालिक, एक तो 64 साल में भी इतना Fit

सिर झुकाए Shilpa Shetty तो मुंह छुपाते नजर आए Raj Kundra, इधर जिम के बाहर इस हाल में दिखी Malaika Arora 

इसलिए Abhishek Bachchan ने बढ़ाया इतना वजन, पति को इस हालत में देख ऐसा था Aishwarya Rai का रिएक्शन

Rakhi Sawant Birthday: दूसरों की जूठन खाकर हुई बड़ी, नाचने पर पिटाई करते थे मामा, सहे ऐसे-ऐसे दर्द

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सलमान खान से रश्मिका मंदाना, वो 5 स्टार, शादी से पहले ही टूट गई थी जिनकी सगाई
ऋतिक रोशन 60 मिनट वर्कआउट-परफेक्ट डाइट+एक खास फॉर्मूला अपना रहते हैं फिट