Priyanka Chopra का दीवाना था एक बच्चा, घंटों घर के बाहर रहता था खड़ा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Published : Dec 23, 2021, 04:44 PM IST
Priyanka Chopra का दीवाना था एक बच्चा, घंटों घर के बाहर रहता था खड़ा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सार

प्रियंका ने कहा कि ये उस वक्त की बात है जब वो मुंबई में रहती थीं। उन्होंने कहा कि ये अनोखा नहीं था बल्कि थोड़ा डरावना था, लेकिन बाद में ये काफी अच्छा रहा। प्रियंका ने बताया कि ये बच्चा एक बोर्डिंग स्कूल में था और वह छठी क्लास में था। 

मुंबई. इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा की जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन (The Matrix Resurrections) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। निक जोनस (Nick Jonas) ने अपनी वाइफ प्रियंका को ना सिर्फ इस मूवी के लिए बधाई दी, बल्कि उन्हें उनपर गर्व भी है। अपने इंस्टा स्टोरी पर निक ने अपनी फिलिंग साझा की। वहीं अदाकारा अपने फिल्म का प्रमोशन खूब जोरशोर से कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पॉपुलर ग्रेजिया यूके मैगजीन को इंटरव्यू दिया। जिसमें मूवी के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ के कुछ वाकये को भी साझा किया। इंटरव्यू में उन्होंने अपने अनोखे फैन का जिक्र किया। प्रियंका ने बताया कि एक छठी क्लास का बच्चा था जो उनको पसंद करता था। 

प्रियंका ने कहा कि ये उस वक्त की बात है जब वो मुंबई में रहती थीं। उन्होंने कहा कि ये अनोखा नहीं था बल्कि थोड़ा डरावना था, लेकिन बाद में ये काफी अच्छा रहा। प्रियंका ने बताया कि ये बच्चा एक बोर्डिंग स्कूल में था और वह छठी क्लास में था। वो हर वीकेंड स्कूल में बताता कि वो अपने परिवार से मिलने जा रहा है और घर पर कहता कि वो अपने दोस्तों के साथ बाहर है। लेकिन हकीकत में वो मेरे घर के सामने आ जाता था और घंटों घर के बाहर खड़े होकर मेरी कार का इंतजार करता था।

प्रियंका ने बच्चे को बुलाकर पूरा माजरा समझा

अदाकारा ने आगे बताया, 'एक दिन सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे फोन करके उसके बारे में बताया और कहा कि वो हर हफ्ते यहां घूमता रहता है। फिर मुझे लगा कि ये क्या हो रहा है एक बार जब मैं घर पर थी तो मैंने उसे ऊपर बुलाया और बात की।' ये पागलपन नहीं था बल्कि बहुत ही खूबसूरत था। 

जोया अख्तर की फिल्म में नजर आएंगी पीसी

बात अगर बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की करे तो जल्द ही वो जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले ज़रा' में नज़र आएंगी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड  के कई प्रोजेक्ट हैं, जिसपर वो काम कर रही हैं।

और पढ़ें:

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Gogi ने मनाया अपना 20वां बर्थ डे, शो के पुराने साथी ने जमाया रंग

Dharmendra ने पहले खूबसूरत बेटे Bobby Deol की शेयर की फोटो, फिर मांगी माफी, जानें आखिर क्या है माजरा

क्या Hrithik Roshan इस हॉलीवुड एक्ट्रेस संग कर रहे किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम, ये फोटोज हैं सबूत

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 एक्ट्रेस आईं वरुण धवन के सपोर्ट में, क्या कहना चाहती हैं इशिका गगनेजा
Border 2 हिट कराने बनाया भयानक मास्टर प्लान, BOX OFFICE पर मचेगा तहलका