Flop होते करियर के बीच शाहरुख खान उमराह करने पहुंचे मक्का, Viral हुई तस्वीरें

Published : Dec 01, 2022, 10:29 PM ISTUpdated : Dec 01, 2022, 10:51 PM IST
Flop होते करियर के बीच शाहरुख खान उमराह करने पहुंचे मक्का, Viral हुई तस्वीरें

सार

चार साल बाद शाहरुख खान फिर से पर्दे पर दिखने जा रहे हैं। इस बीच वो मक्का पहुंचे और उमराह किया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो सफेद कपड़े में नजर आ रहे हैं।  

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shah rukh khan) के लिए पिछला कुछ साल अच्छा नहीं रहा। 2015 में आई 'दिलवाले' के बाद से उनकी करीब हर फिल्म फ्लॉप रही। वो अपना किंग खान का चार्म नहीं बना पाए हैं। चार साल बाद वो फिर से 'पठान' के जरिए पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म हिट हो इसके लिए शाहरुख खान मक्का पहुंचे। वहां उन्होंने सफेद कपड़े में उमराह किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, शाहरुख खान ने साउदी अरब में  फिल्म डंकी (Dunki) की शूटिंग का शेड्यूल पूरा किया। जिसके बाद वो मक्का पहुंच गए। हालांकि यह पहले से  कयास लगाए जा रहे थे कि वो उमराह करने मक्का पहुंच रहे हैं। जो अब कंफर्म हो गया है। वहां के एक पत्रकार ने ट्वीट करके बताया कि किंग खान मक्का पहुंचकर उमराह किया। उनकी तस्वीरें सामने आई है। जिसमें शाहरुख खान सफेद कपड़े में दिखाई दे रहे हैं। उनके चारों तरफ सिक्योरिटी में दिखाई दे रहे हैं। 

शाहरुख खान की पूरी हुई ख्वाहिश

दरअसल, उमराह में  पुरुष दो टुकड़ों वाला बिना सिलाई का एक सफेद चोगा पहनते हैं। शाहरुख खान ने भी सफेद चोगा पहन रखा था। उनका ये रूप पहली बार सामने आया। बता दें कि कुछ समय पहले 'बादशाह' खान ने ट्वीट करके उमराह करने की ख्वाहिश जताई थी, जो पूरी हो गई। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' जनवरी 2023 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होगी जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। इसके अलावा वो 'जवान' और 'डंकी' में दिखाई देंगे। ये दोनों मूवी भी साल 2023 में ही रिलीज होने वाली है।

शाहरुख खान साल 2023 में तीन फिल्मों में आएंगे नजर

गौरतलब है कि शाहरुख खान पिछले कुछ साल से बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई थी। इससे पहले 'फैन' और 'जब हैरी मेट सेजल'आई। लेकिन वो भी फ्लॉप साबित हुई। बताया जाता है कि चार साल पर्दे से दूर रहकर वो ढेरों स्क्रिप्ट पढ़ी और रोमांटिक हीरो की इमेज से निकलकर कुछ अलग करने का प्लान बनाया। 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' मूवी में किंग खान एक अलग अवतार में दिखाई देंगे। 

और पढ़ें:

The Kashmir Files : इजरायली फिल्म मेकर नादव लैपिड ने मांगी माफी लेकिन फिर कह दी ये बात

FIFA World Cup 2022 : आमिर खान ने कतर पहुंचकर बेटे सहित इस टीम को किया सपोर्ट, एक्स वाइफ भी दिखीं साथ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss