
एंटरटेनमेंट डेस्क. कपिल शर्मा ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपिल ने यह जानकारी भी दी कि उन्होंने एक बार फिर से 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू कर दी है। कपिल ने अपने नए लुक में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'न्यू सीजन, न्यू लुक' इसके साथ ही कपिल ने यह जानकारी भी दी कि कपिल के इस लुक के लिए उनकी स्टाइलिंग उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने की। बता दें कि कपिल के शो के इस सीजन में कॉमेडियन कृष्णा नजर नहीं आएंगे। वे कुछ एग्रीमेंट इश्यूज के चलते इस शो से अलग हो चुके हैं।
लुक शेयर होते ही बनने लगे मीम्स
वहीं दूसरी तरफ कपिल ने जैसे ही अपना यह नया लुक शेयर किया तो उनको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स बनने लगे। किसी ने कपिल के लुक पर कमेंट किया कि 'पैसा हो तो कोई क्या कुछ नहीं कर सकता।' वहीं किसी ने लिखा कि 'देख रहा है विनोद, कैसे बाल वापस आते हैं?' यहां देखें कुछ मजेदार मीम्स
अर्चना का बताया लकी चार्म
वहीं कपिल ने शो की जज अर्चना पूरन सिंह के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अपने लकी चार्म के साथ शूटिंग करते हुए हमेशा मजा आता है।' इसके जवाब में अर्चना ने तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, 'शुक्रिया कपिल और तुम्हारा यह कनाडा रिटर्न लुक भी एक दम फायर है। उम्मीद है यह सीजन भी कमाल का रहेगा।'
पहले गेस्ट बने अक्षय कुमार
बता दें कि कपिल के शो के इस नए सीजन के पहले एपिसोड में अक्षय कुमार नजर आएंगे। वे यहां अपनी फिल्म कठपुतली का प्रमोशन करने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उनके को-स्टार चंद्रचूर सिंह, रकुल प्रीत और सरगुन मेहता भी नजर आए। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कपिल का यह शो कब से टेलीकास्ट होगा।
यह भी पढ़ें...
रूमाल जितने ट्यूब टॉप में नजर आईं बिग बॉस फेम निक्की तंबोली, वायरल हुआ बोल्ड फोटोशूट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।