
एंटरटेनमेंट डेस्क. शुक्रवार को एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इटली वेकेशन से एक वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर ललित मोदी (Lalit Modi) ने कमेंट किया। इस वीडियो में सुष्मिता याट पर स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में वे पानी में डुबकी लगाकर समुद्र में तैरती दिख रही हैं। सुष्मिता की इस पोस्ट पर पोस्ट पर ललित मोदी ने ऐसा कमेंट किया कि वे एक बार फिर से ट्रोल होने लगे हैं।
ललित बोले, 'हॉट लग रही हो सुष्मिता'
बता दें कि इस फोटो को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'एक सीध में रहो, ठहरो, सांसें लो और फिर छोड़ दो। मैंने समंदर को गले लगाते हुए समर्पण का यही पाठ सीखा है। जहां लाइफ की गहराइयां हैं, मैं वो हर जगह हूं।' सुष्मिता की इस पोस्ट पर पोस्ट पर ललित मोदी ने कमेंट किया, 'लुकिंग हॉट इन सर्दिनिया'। अब सुष्मिता के फैंस ललित को उनके इस कमेंट को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स ने पूछा, 'पैसे कब लौटाओगे'
ललित के इस कमेंट को लेकर इंटरनेट यूजर्स ने उनका खूब मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, 'चचा प्यार में पगला गए हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेइज्जति हो गई, सुष्मिता ने इनका कमेंट लाइक तक नहीं किया।' इतना ही नहीं ललित के इस कमेंट पर रिप्लाय करते हुए कई इंटरनेट यूजर्स उनसे देश का पैसा वापस करने की मांग करने लगे। पढ़े कुछ मजेदार कमेंट्स...
इससे पहले भी कर चुके हैं कमेंट
सुष्मिता ने हाल ही में काफ्तान पहने हुए भी अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर भी ललित मोदी ने कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था,'फाइनली आपने सर्दिनिया की फैमिली ट्रिप से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। अच्छा लगा।' हालांकि, हर बार सुष्मिता ने उनके कमेंट को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
ललित ने सुष्मिता को बताया था बैटर हाफ
बीते दिनों 58 वर्षीय ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर यह ऑफिशियली अनाउंस किया था कि वे 46 वर्षीय सुष्मिता को डेट कर रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने कैप्शन में सुष्मिता को 'बैटर हाफ' बताया था। उनके इस कैप्शन और इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सभी को लगा कि दोनों एक दूसरे से शादी कर चुके हैं।
और पढ़ें...
29 years of Khal Nayak: घई ने माधुरी संग किया था ‘नो प्रेगनेंसी’ क्लॉज, आमिर निभाना चाहते थे लीड रोल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।