Railway Budget 2022: वित्तमंत्री ने रेलवे को दी बड़ी सौगात, तीन सालों में चलेंगी 400 वंदे भारत ट्रेन

Published : Feb 01, 2022, 11:36 AM ISTUpdated : Feb 01, 2022, 11:38 AM IST
Railway Budget 2022: वित्तमंत्री ने रेलवे को दी बड़ी सौगात, तीन सालों में चलेंगी 400 वंदे भारत ट्रेन

सार

वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में वाणसी से नई दिल्ली के बीच हुई थी। इसे ट्रेन 18 के नाम से भी जाना जाता है। यह देश की अपनी तरह की पहली और सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है।

नई दिल्ली.  केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं। संसद में बजट स्पीच शुरू हो गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मुस्कुराते हुए कहा कि मंत्रीजी आज डिजिटल बजट पढ़ रही हैं। वित्तमंत्री ने घोषणा करते हुए बताया कि कहा कि देश में वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे। साथ ही 8 नई रोपवे का निर्माण होगा। वित्त मंत्री ने बताया कि 2022-23 के बीच नैशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 km तक बढ़ाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों के पर्वतमाला रोड को PPP मोड्स पर लाया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि बजट से किसान, युवाओं को फायदा होगा। आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। 

क्या है वंदे भारत मिशन
वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में वाणसी से नई दिल्ली के बीच हुई थी। इसे ट्रेन 18 के नाम से भी जाना जाता है। यह देश की अपनी तरह की पहली और सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। इसका लुक बुलेट ट्रेन (Bullet Train) से मिलता-जुलता बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें- बजट 2022 से क्या हैं लोगों की उम्मीदें, किसको क्या मिलेगा, किसानों से लेकर यूथ तक को क्या होगा फायदा, देखें Budget 2022 Live Update

Budget 2022: जानिए कौन हैं वित्तमंत्री सीतारमण का बजट तैयार करने वाली टीम, देश को हैं इनसें बड़ी उम्मीदें

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

तत्काल टिकट तुरंत कंफर्म कैसे करें? जानें सबसे ईजी और फास्ट तरीका
कौन हैं यशस्विनी जिंदल? देश के एक बड़े औद्योगिक घराने से ताल्लुक