Prateek Yadav Net Worth: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस से जुड़े थे और करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन था।
Prateek Yadav Car Collection: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भाई प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 38 साल की उम्र में लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली। कई दिनों से उनकी तबीयत खराब बताई जा रही थी। प्रतीक यादव भले ही बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने हमेशा राजनीति से दूरी बनाकर रखी। उन्होंने अपना पूरा फोकस बिजनेस, फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल पर रखा। आइए जानते हैं उनकी लग्जरी लाइफ, नेटवर्थ और कार कलेक्शन...

प्रतीक यादव करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक यादव अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनका मुख्य कारोबार रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था। बताया जाता है कि उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 6 से 7 करोड़ रुपए के आसपास थी। उनका रियल एस्टेट बिजनेस तेजी से बढ़ रहा था और इसी से उनकी सबसे ज्यादा कमाई होती थी। इसके अलावा जिम और फिटनेस सेंटर का कारोबार भी उनकी इनकम का बड़ा जरिया था।
प्रतीक यादव लखनऊ में चलाते थे हाई-एंड जिम
प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते थे। वे सिर्फ जिम बिजनेस नहीं करते थे, बल्कि खुद भी फिटनेस फ्रीक माने जाते थे। लखनऊ के गोमती नगर में चलने वाले हाई-एंड फिटनेस सेंटर जैसे 'Iron Core Fit Gym' और 'The Fitness Planet' से उनका नाम जुड़ा रहा। बताया जाता है कि उनके फिटनेस सेंटर शहर में काफी पॉपुलर थे। सोशल मीडिया पर भी वे अक्सर वर्कआउट वीडियो और जिम तस्वीरें शेयर करते थे, जिन्हें लोग खूब पसंद करते थे।
प्रतीक यादव ₹5 करोड़ की Lamborghini से चलते थे
प्रतीक यादव को लग्जरी कारों का भी जबरदस्त शौक था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन में करीब ₹5 करोड़ कीमत वाली लैम्बॉर्गिनी (Lamborghini) शामिल थी। इसके अलावा उनके पास कई दूसरी महंगी गाड़ियां भी थीं, जिनमें रेंज रोवर (Range Rover) और टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) जैसी दमदार गाड़ियां भी शामिल थीं। उन्हें कार रेसिंग का भी काफी जुनून था। यही वजह थी कि उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल अक्सर चर्चा में रहती थी।
प्रतीक यादव की सोशल मीडिया पर भी थी अच्छी फैन फॉलोइंग
प्रतीक यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। फिटनेस, कारों और लाइफस्टाइल से जुड़े उनके पोस्ट लोगों को पसंद आते थे। खासकर युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान थी। यही कारण है कि उनके निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


