MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Prateek Yadav Wife: प्रतीक यादव की मौत के बाद चर्चा में पत्नी अपर्णा यादव, जानिए उनकी लाइफस्टाइल और एजुकेशन

Prateek Yadav Wife: प्रतीक यादव की मौत के बाद चर्चा में पत्नी अपर्णा यादव, जानिए उनकी लाइफस्टाइल और एजुकेशन

Prateek Yadav Wife and Children: प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी अपर्णा यादव चर्चा में हैं। जानिए अपर्णा यादव कौन हैं, उनकी पढ़ाई-लिखाई, राजनीतिक सफर और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अहम बातें, साथ ही उनके बच्चों और परिवार की डिटेल।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : May 13 2026, 10:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
प्रतीक यादव की मौत के बाद चर्चा में अपर्णा यादव
Image Credit : X

प्रतीक यादव की मौत के बाद चर्चा में अपर्णा यादव

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिवार में उस वक्त गहरा सदमा छा गया जब प्रतीक यादव के निधन की आधिकारिक पुष्टि हुई। इस घटना के बाद प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई हैं। लोग प्रतीक यादव की पत्नी, बच्चे और उनकी फैमिली के बारे में जानना चाहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
कौन थे प्रतीक यादव और परिवार में उनकी भूमिका क्या थी?
Image Credit : Instagram: Prateek Yadav

कौन थे प्रतीक यादव और परिवार में उनकी भूमिका क्या थी?

प्रतीक यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे और बिजनेस व फिटनेस सेक्टर से जुड़े हुए थे। परिवार में उन्हें एक शांत और निजी जीवन जीने वाले सदस्य के रूप में जाना जाता था।

37
प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई?
Image Credit : X

प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह अभी तक आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

47
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव कौन हैं और इस समय चर्चा में क्यों?
Image Credit : ANI

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव कौन हैं और इस समय चर्चा में क्यों?

अपर्णा यादव, प्रतीक यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। वर्तमान में बीजेपी की सक्रिय नेता हैं। वे यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट पत्रकार हैं जबकि मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं।

57
कितनी पढ़ी-लिखी हैं अपर्णा यादव? एजुकेशन प्रोफाइल
Image Credit : X@aparnabisht7

कितनी पढ़ी-लिखी हैं अपर्णा यादव? एजुकेशन प्रोफाइल

अपर्णा का जन्म 5 फरवरी 1990 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई लोरेटो कॉन्वेंट इंटर कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन और पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की।

67
अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
Image Credit : Instagram@iamprateekyadav

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की लव स्टोरी

प्रतीक और अपर्णा की मुलाकात लखनऊ के स्कूल-कॉलेज कार्यक्रमों में हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और करीब 8 साल तक रिलेशनशिप चला। साल 2011 में दोनों ने सैफई में शादी की थी, जो उस समय काफी चर्चा में रही थी।

77
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की दो बेटियां और फैमिली
Image Credit : Instagram@iamprateekyadav

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की दो बेटियां और फैमिली

प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां हैं, प्रथमा यादव और प्रतीक्षा यादव। परिवार में यह घटना भावनात्मक रूप से बेहद कठिन समय लेकर आई है। भाई अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिपंल यादव और बेटियां अदिति यादव और टीना यादव व बेटा अर्जुन यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य भी इस शोक से प्रभावित हैं।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
यूपी समाचार
करियर समाचार
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
NEET पेपर लीक: राकेश मंडावरिया कितना पढ़ा-लिखा, फैमिली में कौन-कौन?
Recommended image2
JKBOSE 11th Result 2026 Out: क्लास 11 का रिजल्ट जारी, यहां देखें ऑनलाइन स्कोरकार्ड चेक करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक
Recommended image3
Schools Online Classes: PM मोदी की ‘ऑनलाइन क्लास’ अपील से छात्र-पैरेंट्स में बढ़ी बेचैनी, क्या फिर लौटेगा हाइब्रिड स्कूल मॉडल?
Recommended image4
NEET UG 2026 Re-Exam: क्या फिर से फॉर्म भरना होगा, बदल जाएगा सिलेबस? यहां पढ़ें हर सवाल का जवाब
Recommended image5
NEET UG 2026 Cancelled: नीट यूजी एग्जाम कैंसिल, NTA ने रद्द की परीक्षा नई डेट की घोषणा जल्द
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved