सोना देखने के लिए तरसेंगी आंखें? आज ₹1.51 लाख रेट, लेकिन बाबा वेंगा की भविष्यवाणी- 2 लाख भी कम पड़ेगा!

Published : Apr 23, 2026, 04:43 PM IST

Baba Vanga Gold Price Prediction: आज, गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अगर आप भी खुश हो रहे हैं, तो जरा ठहरिए। यह खुशी शायद कम समय के लिए है। बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी ने नींद उड़ा दी है। पढ़िए चेतावनी...

PREV
15

आज सोने की कीमत क्या है?

आज, 23 अप्रैल को सोने के बाजार में थोड़ी राहत दिखी है। IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 927 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जो 22 अप्रैल को 1.52 लाख रुपए था, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह 'तूफान से पहले की शांति' हो सकती है।

25

सोने की कीमतों को लेकर बाबा वेंगा की चेतावनी

'बाल्कन नोस्ट्राडेमस' के नाम से मशहूर बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए एक खौफनाक भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार, इस साल (2026) दुनिया एक बड़े आर्थिक संकट (Financial Crisis) से गुजरेगी। बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह चरमरा सकता है। जब लोगों का कागजी नोटों और बैंकों से भरोसा उठेगा, तो हर कोई सिर्फ सोना खरीदना चाहेगा। नतीजा मांग इतनी बढ़ेगी कि सोने का भाव 25% से 40% तक उछल सकता है। यानी जो सोना आज 1.51 लाख का है, वो देखते ही देखते 1.9 लाख से 2.1 लाख रुपए तक पहुंच सकता है।

35

गोल्ड रेट्स को लेकर क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट्स?

सिर्फ बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ही नहीं, जेपी मॉर्गन और मॉर्निंगस्टार जैसे बड़े संस्थानों के एनालिस्ट भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं। उनका मानना है कि दुनिया में चल रहे युद्ध (जैसे ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव) और महंगाई की वजह से निवेशक अपनी पूंजी बचाने के लिए सोने की तरफ भाग रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 2030 तक सोने का दाम 5,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस यानी करीब 4.28 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह सिर्फ अनुमान भर है।

45

सोना ने 10 साल में कितना रिटर्न दिया है?

अगर हम पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड देखें, तो सोने ने लोगों का पैसा 4 गुना तक बढ़ा दिया है। 2016 में जिसने 8.5 लाख रुपए का सोना खरीदा था, आज उसकी कीमत 29 लाख रुपए से ज्यादा है। यानी सोना मुश्किल वक्त का सबसे वफादार साथी साबित हुआ है।

55

सोना महंगा हुआ तो आम आदमी पर क्या असर होगा?

भारत में सोना सिर्फ इन्वेस्टमेंट नहीं, बल्कि शादी-ब्याह और स्टेटस से जुड़ा है। अगर बाबा वेंगा की बात सच हुई और भाव 2 लाख के पार या एक्सपर्ट्स के अनुमान की तरह 4 लाख पार गया, तो मिडिल क्लास के लिए गहने बनवाना एक सपने जैसा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स, ऐतिहासिक आंकड़ों और प्रचलित भविष्यवाणियों (जैसे बाबा वेंगा) पर आधारित है। 'बाबा वेंगा' की भविष्यवाणियां लोक मान्यताओं का हिस्सा हैं, जिनकी वैज्ञानिक रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव वैश्विक बाजार, सरकारी नीतियों और आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर करता है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories