- Home
- Business
- सोना खरीदने की ये गलती आपको कर देगी कंगाल! कहीं आप भी तो गहनों को 'इन्वेस्टमेंट' नहीं समझ रहे?
सोना खरीदने की ये गलती आपको कर देगी कंगाल! कहीं आप भी तो गहनों को 'इन्वेस्टमेंट' नहीं समझ रहे?
Digital Gold vs ETF vs Jewellery: सोना भले ही ₹1.52 लाख पार चल रहा है, लेकिन लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। शादी हो या फेस्टिवल, लोग सबसे पहले सुनार के पास भागते हैं, लेकिन अगर निवेश के लिए गोल्ड खरीद रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स की ये बातें जरूर जान लें।

ज्वेलरी: पहनने के लिए बेस्ट, निवेश के लिए 'वेस्ट'
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, हम सबको लगता है कि सोना तो सोना है, चाहे वो बिस्कुट हो या हार (Jewellery)। लेकिन यहीं हम बड़ी गलती कर देते हैं, क्योंकि गहने खरीदना सोने में निवेश का सबसे महंगा तरीका है। गहने बनवाने पर आप 8% से 25% तक एक्स्ट्रा पैसे यानी मेकिंग चार्ज देते हैं। ऊपर से 3% GST अलग से देना पड़ता है। जब आप इसे बेचने जाते हैं, तो कोई भी सुनार आपको मेकिंग चार्जेस और टैक्स वापस नहीं देता यानी खरीदते ही आपकी वैल्यू 20-30% कम हो सकती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं गहने पहनकर शौक पूरा करें, लेकिन इसे 'मुनाफे वाला निवेश' समझने की गलती न करें।
डिजिटल गोल्ड: ₹1 में सोना, लेकिन थोड़ा-सा रिस्क
आजकल मोबाइल ऐप्स (जैसे Amazon, PayTM) पर सोना खरीदना बहुत आसान है। आप ₹1 से भी शुरू कर सकते हैं। न लॉकर की टेंशन होती है और ना ही चोरी का डर रहता है। भारत में डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) को कंट्रोल करने वाली कोई सरकारी संस्था (जैसे SEBI) नहीं है। ये 'अनरेगुलेटेड' है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिजिटल गोल्ड इतना आसान है कि लोग थोड़ा सा मुनाफा मिलते ही इसे बेच देते हैं। इससे लंबे समय में होने वाला बड़ा फायदा (Compounding) हाथ से निकल जाता है।
Gold ETF: समझदारों की पहली पसंद
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप सच में चाहते हैं कि आपका पैसा सोने की तरह चमके, तो Gold ETF (Exchange Traded Funds) को समझिए। ये शेयर बाजार के जरिए खरीदा जाता है। इसे SEBI रेगुलेट करता है, यानी धोखाधड़ी का डर नहीं होता है। यहां मार्केट रेट पर खरीदी होती है यानी न मेकिंग चार्जेस हैं, न शुद्धता की टेंशन। जब मन किया, मार्केट रेट पर बेचकर पैसा सीधा बैंक खाते में ले सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप बिना किसी झंझट के सोने के दाम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ETF ही सबसे बेस्ट है।
आपको क्या करना चाहिए?
- अगर शादी-ब्याह के लिए सोना चाहिए, तो फिजिकल गोल्ड या गहने ही लें।
- अगर छोटे निवेश की शुरुआत करनी है, तो डिजिटल गोल्ड से हाथ आजमा सकते हैं।
- अगर लॉन्ग टर्म में अमीर बनना है, तो गोल्ड ETF चुन सकते हैं। इसमें शुद्धता की 100% गारंटी है और कोई फालतू खर्चा भी नहीं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है और इसे प्रोफेशनल वित्तीय सलाह (Financial Advice) नहीं माना जाना चाहिए। सोने या किसी भी अन्य वित्तीय साधन में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और पूरी जांच-पड़ताल करें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

