- Home
- Business
- सोना ₹1.52 लाख पार: ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो इन 2 बातों का रखें ध्यान, वरना होगा घाटा!
सोना ₹1.52 लाख पार: ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो इन 2 बातों का रखें ध्यान, वरना होगा घाटा!
Gold Price Today: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। आज एक बार फिर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उछाल आया है। ऐसे में ज्वेलरी खरीदते समय दो बातों का ध्यान जरूर रखें, वरना घाटा हो सकता है।

सोने-चांदी की कीमत आज
IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक, आज सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम पार आ गया है। चांदी भी पीछे नहीं है, यह ₹2.51 लाख प्रति किलो के स्तर पर आ गई है।
इस साल सोना कितना महंगा?
साल 2026 में सोने की रफ्तार काफी तेजी रही है। 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1.33 लाख पर था। इसी साल 29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख के अब तक के सबसे हाई लेवल पर भी पहुंच गया था।
इस साल चांदी कितनी बढ़ी?
31 दिसंबर, 2025 को चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो थी, जो अब ₹2.51 लाख तक पहुंच चुकी है। इन चार महीनों में चांदी ₹3.80 लाख से ज्यादा तक पहुंची, जो इसका ऑलटाइम हाई भी था।
ज्वेलरी खरीदने जाएं तो क्या करें-1
सोने की इतनी भारी कीमत चुकाते वक्त आपकी एक छोटी सी चूक आपको हजारों का चूना लगा सकती है। इसलिए जब भी ज्वेलरी खरीदने जाएं, तो कभी भी बिना 'BIS हॉलमार्क' वाला सोना न खरीदें। ज्वेलरी पर एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, उसे चेक करें। इससे पता चलता है कि सोना वाकई उतने कैरेट का है, जितना दुकानदार बता रहा है।
ज्वेलरी खरीदने जाएं तो क्या करें-2
ज्वेलरी शॉप पर जो रेट बताया जा रहा है, उसे IBJA की वेबसाइट या भरोसेमंद न्यूज ऐप से जरूर मिलाएं। ध्यान रहे कि 24 कैरेट (शुद्ध सोना), 22 कैरेट (ज्वेलरी के लिए) और 18 कैरेट के दाम अलग-अलग होते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई सोने-चांदी की कीमतें IBJA के आंकड़ों पर आधारित हैं। इन कीमतों में जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और अन्य स्थानीय कर (Local Taxes) शामिल नहीं हैं, इसलिए आपके शहर और शोरूम में फाइनल रेट्स में अंतर हो सकता है। यह आर्टिकल सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे किसी भी प्रकार की वित्तीय या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी निवेश या ज्वेलरी खरीदने से पहले कृपया अपने स्थानीय ज्वेलर्स या वित्तीय सलाहकार से सलाह और बाजार रेट्स जरूर कंफर्म कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

