Jio Platforms IPO GMP Details: जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का IPO पहले दिन ही सब्सक्राइब हुआ। जानें प्राइस बैंड, QIBs की डिमांड, GMP और शेयर लिस्टिंग की तारीख।

Jio Platforms IPO GMP: रिलायंस का जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms Limited) का आईपीओ बुधवार 21 अक्टूबर को ओपन हुआ। 30,213 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। खास बात यह है कि यह IPO बजाज हाउसिंग फाइनेंस, हुंडई मोटर इंडिया और LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया जैसे बड़े IPO की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से सब्सक्राइब हुआ है। इन चारों कंपनियों में जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO सबसे बड़ा है, इसके बावजूद इसे निवेशकों से पहले ही दिन शानदार रिस्पांस मिला।

Jio IPO Subscription Status: कितने गुना सब्सक्राइब हुआ जियो आईपीओ

  • जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को बोली शुरू होने के पहले दिन सुबह 10:36 बजे तक ही पूरा सब्सक्रिप्शन मिल गया था।
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, इस समय तक इश्यू 1.01 गुना सब्सक्राइब हो चुका था।
  • कंपनी ने कुल 19.75 करोड़ शेयरों की पेशकश की थी, जबकि निवेशकों की ओर से 20.03 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।
  • यह आंकड़ा दिखाता है कि बड़े आकार के बावजूद जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में मजबूत दिलचस्पी देखने को मिली।

Jio Platforms IPO GMP: हर शेयर पर कितना प्रॉफिट?

Jio Platforms IPO 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक ग्रे मार्केट में 250 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ₹1119.00 के ऊपरी प्राइस बैंड के साथ, Jio Platforms IPO की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹1369 (कैप प्राइस + आज का GMP) है। मतलब Jio IPO में 22.34% संभावित लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है।

बजाज, हुंडई और LG के IPO से कितनी तेज रही जियो की रफ्तार?

  • जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तुलना हाल के कुछ बड़े आईपीओ से करें, तो इसकी शुरुआती रफ्तार काफी तेज नजर आ रही है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO खुलने वाले दिन दोपहर 2 बजे तक ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था।
  • वहीं, 11,605 करोड़ रुपये का LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया IPO पहले दिन का कारोबार खत्म होने तक पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ था।
  • इसके मुकाबले हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के IPO को पहले दिन अपेक्षाकृत धीमी प्रतिक्रिया मिली थी।
  • पहले दिन का कारोबार खत्म होने तक यह इश्यू केवल 18 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हो पाया था।

Jio Platforms IPO में QIBs की सबसे ज्यादा दिलचस्पी

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को अलग-अलग निवेशक श्रेणियों से मिली प्रतिक्रिया में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) सबसे आगे रहे। NSE पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, IPO की प्रमुख निवेशक श्रेणियों में सब्सक्रिप्शन की स्थिति इस प्रकार रही।

  • QIBs: इनके लिए आरक्षित हिस्सा 3.25 गुना सब्सक्राइब हुआ।
  • नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs): इस श्रेणी में आरक्षित हिस्से का 26%सब्सक्रिप्शन हुआ।
  • रिटेल निवेशक: खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 23% सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया।
  • इन आंकड़ों से पता चलता है कि IPO के शुरुआती चरण में संस्थागत निवेशकों की ओर से सबसे मजबूत मांग देखने को मिली। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल और रिटेल निवेशकों की श्रेणियों में सब्सक्रिप्शन अपेक्षाकृत कम रहा।

Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO के लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये तय किया गया है। वहीं, इसका एक लॉट 12 शेयर का है। यानी एक लॉट के लिए रिटेल निवेशकों को 13428 रुपए की बोली लगानी होगी।

Jio Platforms IPO Allottment Listing Date: कब होगा अलॉटमेंट-लिस्टिंग

IPO में शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर तक फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी के इक्विटी शेयरों को 28 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट करने का प्रस्ताव है। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किए जाने हैं।