
बिजनेस डेस्क। आईसीआईसीआई बैंक ने सावधि जमा (ICICI Bank Fixed Deposit) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की सावधि जमा (Fixed Deposit) की पेशकश करता है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 2.5 फीसदी से 5.50 फीसदी तक की ब्याज दर देता है। ये दरें 16 नवंबर 2021 से लागू हैं।
आम जनता के लिए आईसीआईसीआई बैंक की एफडी पर नई ब्याज दरें (2 करोड़ रुपए से कम)
| टेन्योर | ब्याज दरें (फीसदी में) |
| 7 दिन से 14 दिन | 2.50 |
| 15 दिन से 29 दिन | 2.50 |
| 30 दिन से 45 दिन | 3 |
| 46 दिन से 60 दिन | 3 |
| 61 दिन से 90 दिन | 3 |
| 91 दिन से 120 दिन | 3.5 |
| 121 दिन से 184 दिन | 3.5 |
| 185 दिन से 210 दिन | 4.40 |
| 211 दिन से 270 दिन | 4.40 |
| 271 दिन से 289 दिन | 4.40 |
| 290 दिन से 1 वर्ष से कम | 4.40 |
| 1 दिन से 389 दिन | 4.9 |
| 390 दिन से 18 महीने से कम | 4.9 |
| 18 महीने के दिन से 2 साल तक | 5 |
| 2 साल 1 दिन से 3 साल तक | 5.15 |
| 3 साल 1 दिन से 5 साल तक | 5.35 |
| 5 साल 1 दिन से 10 साल तक | 5.50 |
यह भी पढ़ें:- इतिहास रचने से करीब 1000 डॉलर पीछे हैं Ethereum, जानिए कितनी रफ्तार से भाग रही है Cryptocurrency
सीनियर सिटीजन को जार रहेगी राहत
सीनियर सिटीजन को अन्य की तुलना में 50 आधार अंक (बीपीएस) अधिक ब्याज दर मिलती रहेगी। ताजा संशोधन के बाद वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 6.3 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर्स एफडी नामक एक विशेष सावधि जमा योजना भी प्रदान करता है। इस योजना के तहत, वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल और 10 साल तक परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 0.30 फीसदी प्रति वर्ष की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News