Flight Delay Reasons: 7 घंटे की फ्लाइट अब 9 घंटे! अचानक से क्यों बढ़ गया इंटरनेशनल फ्लाइट्स का समय

Published : Mar 13, 2026, 11:39 AM IST

International Flight Delays News: क्या आपने हाल ही में इंटरनेशनल फ्लाइट बुक की है या आपका कोई अपना विदेश से आ रहा है? अगर हां, तो हवाई सफर अब पहले से ज्यादा वक्त ले रहा है। जो फ्लाइट पहले 7 घंटे लेती थी, अब 9-10 घंटे ले रही है। जानिए सबसे बड़ी वजह...

PREV
15

अब फ्लाइट्स को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है

इंटरनेशनल फ्लाइट्स हवा में अपनी मर्जी से कहीं भी नहीं उड़ सकतीं। इनके लिए खास रास्ते (Corridors) बने होते हैं। लेकिन इस वक्त मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव, ईरान-इजराइल जंग की वजह से कई देशों ने अपना आसमान बंद कर दिया है। जब एक भी रास्ता बंद होता है, तो पायलट को मजबूरन सैकड़ों किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता है।

25

फनल इफेक्ट भी वजह

इसे ऐसे समझें जैसे शहर की एक मुख्य सड़क बंद हो जाए और सारा ट्रैफिक एक पतली गली में आ जाए। जब ईरान या इराक का आसमान बंद होता है, तो यूरोप और भारत के बीच उड़ने वाली सभी फ्लाइट्स एक ही छोटे से रास्ते (जैसे सऊदी अरब या मध्य एशिया) की तरफ मुड़ जाती हैं। इससे आसमान में 'ट्रैफिक जाम' लग जाता है और एटीसी (ATC) को फ्लाइट्स को रोक-रोक कर भेजना पड़ता है। यही वजह है कि आपका प्लेन कई बार उड़ान भरने से पहले रनवे पर ही खड़ा रहता है।

35

हवाओं की चाल ने बिगाड़ा खेल

हवाई जहाज अक्सर 'जेट स्ट्रीम' (तेज चलने वाली हवाएं) का फायदा उठाकर जल्दी पहुंचते हैं, लेकिन रास्ता बदलने की वजह से अब जहाजों को उन हवाओं का साथ नहीं मिल पा रहा। कई बार तो विमान को तेज हवाओं के 'खिलाफ' उड़ना पड़ता है, जिससे उसकी रफ्तार कम हो जाती है और समय बढ़ जाता है।

45

फ्यूल भरवाने के लिए 'एक्स्ट्रा स्टॉप'

रास्ता लंबा होने का मतलब है है ज्यादा फ्यूल लगना। कुछ पुराने या छोटी फ्लाइट इतना तेल एक साथ नहीं ले जा सकते कि वे घूमे हुए रास्ते से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। ऐसे में उन्हें बीच रास्ते किसी दूसरे शहर में उतरकर फिर से पेट्रोल भरवाना पड़ता है, जिससे सफर में 2 से 3 घंटे एक्स्ट्रा जुड़ जाते हैं।

55

किन रूट्स पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?

  • लंदन से दुबई रूट्स पर 30 से 60 मिनट का समय बढ़ गया है।
  • फ्रैंकफर्ट से बैंकॉक के लिए सफर करीब 2 घंटे तक लंबा हो गया है।
  • हेलसिंकी से टोक्यो के लिए भी सफर में 4 घंटे की भारी बढ़ोतरी हुई है।
  • भारत से भी विदेश जाने वाली फ्लाइट्स भी 2-3 घंटे तक लेट हो रही हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories