Flight Tickets महंगे हो गए? इन 5 सीक्रेट ट्रिक्स से हर बुकिंग पर पाएं 40% तक छूट!
Cheap Flight Booking Tips: मिडिल ईस्ट जंग के बीच एयर इंडिया ने 12 मार्च से फ्लाइट टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज यानी तेल का एक्स्ट्रा खर्चा ₹399 से ₹8000 लगाने का फैसला किया है। ऐसे में कुछ ऐसी ट्रिक्स हैं, जिनसे सस्ती फ्लाइट टिकट पा सकते हैं। जानिए कैसे…

12 मार्च की 'डेडलाइन' का फायदा उठाएं
एयरलाइंस ने कहा है कि जो टिकटें 12 मार्च (डोमेस्टिक) और 18 मार्च (इंटरनेशनल) से पहले बुक हो चुकी हैं, उन पर नया चार्ज नहीं लगेगा। अगर आप आज ही अपनी टिकट बुक कर लेते हैं, तो आप सीधे तौर पर ₹400 से ₹8,000 तक बचा लेंगे।
मिड-वीक और रात 2 बजे वाले समय का इस्तेमाल
ज्यादातर लोग शुक्रवार या रविवार को टिकट बुक करते हैं, जिससे डिमांड बढ़ने पर दाम बढ़ जाते हैं। एयरलाइंस का डेटा बताता है कि मंगलवार और बुधवार को हवाई किराया सबसे कम होता है। साथ ही, अगर आप रात 2 से 3 बजे के बीच बुकिंग करते हैं, तो आपको कैंसल्ड सीटों का सस्ता कोटा मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
Incognito Mode का यूज
क्या आपने गौर किया है कि जितनी बार आप टिकट सर्च करते हैं, दाम बढ़ते जाते हैं? एयरलाइंस आपकी कुकीज ट्रैक करती हैं। बुकिंग करते समय हमेशा अपने ब्राउर का Incognito Mode ऑन रखें। इससे एयरलाइन को पता नहीं चलेगा कि आप टिकट के लिए उतावले हैं और आपको वही पुराना सस्ता दाम दिखाई देगा।
इंडिगो और अकासा एयर पर रखें नजर
फिलहाल फ्यूल सरचार्ज की घोषणा मुख्य रूप से एयर इंडिया ग्रुप ने की है। IndiGo, Akasa Air और SpiceJet जैसी एयरलाइंस ने अभी तक इतने बड़े स्तर पर दाम नहीं बढ़ाए हैं। बुकिंग करने से पहले 'Google Flights' पर जाकर सभी एयरलाइंस के दामों की तुलना जरूर करें। हो सकता है कि किसी दूसरी एयरलाइन में आपको ₹1,000 से ₹2,000 तक की सीधी बचत हो जाए। इसका मतलब अगर आपका टिकट 5,000 रुपए का है और आपकी 2,000 रुपए तक की बचत हो जाए, तो आपको 40% तक ऑफ मिल सकता है।
क्रेडिट कार्ड और रिवॉर्ड पॉइंट्स का फायदा
आजकल लगभग हर बैंक (SBI, HDFC, ICICI) के क्रेडिट कार्ड पर ट्रैवल डिस्काउंट मिलता है। टिकट बुक करते समय 'Zero Convenience Fee' वाले प्रोमो कोड सर्च करें। अगर आपके पास रिवॉर्ड पॉइंट्स जमा हैं, तो उन्हें अभी इस्तेमाल करने का सबसे सही समय है। कई कार्ड्स सीधे 10-15% का कैशबैक या इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहे हैं।
फ्यूल सरचार्ज से एयर इंडिया का टिकट कितना महंगा हो जाएगा?
एयर इंडिया ने कहा है कि तेल (ATF) के दाम आसमान छू रहे हैं, इसलिए उन्हें मजबूरन किराया बढ़ाना पड़ रहा है। देश के अंदर (Domestic) हर टिकट पर सीधा 399 रुपए का बोझ बढ़ जाएगा। पड़ोसी देश (SAARC) जाने पर भी 399 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। सिंगापुर और दक्षिण-पूर्व एशिया के किराए में लगभग 1,600 से 5,000 रुपए तक की बढ़ोत्तरी होगी। यूरोप और अमेरिका जाने वालों को 18 मार्च से 4,000 से 8,000 रुपए तक महंगा टिकट खरीदना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। फ्लाइट टिकट की कीमतें एयरलाइंस द्वारा निर्धारित की जाती हैं और समय-समय पर बदल सकती हैं। यहां बताए गए टिप्स सभी परिस्थितियों में लागू नहीं हो सकते। लेखक या वेबसाइट किसी भी नुकसान, हानि या गलत बुकिंग के लिए जिम्मेदार नहीं है। अपनी जरूरत और एयरलाइंस की नीतियों के अनुसार ही बुकिंग करें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

