2 बीवियों से 5 बच्चों का पिता है दुनिया का सबसे अमीर शख्स, जानें क्या-क्या बनाती है उनकी कंपनी

Published : Dec 15, 2022, 02:33 PM ISTUpdated : Dec 15, 2022, 02:56 PM IST
2 बीवियों से 5 बच्चों का पिता है दुनिया का सबसे अमीर शख्स, जानें क्या-क्या बनाती है उनकी कंपनी

सार

दुनिया के सबसे अमीर आदमी फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) बन चुके हैं। अर्नाल्ट ने लंबे समय से नंबर वन पायदान पर रहे एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके बीवी-बच्चों के बारे में लोगों को कम ही पता है। आइए जानते हैं, उनकी फैमिली के बारे में। 

World Richest Man Bernard Arnault: टेस्ला के मालिक एलन मस्क लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर आदमी थे। हालांकि, अब उनसे यह ताज छिन चुका है। फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर आदमी फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) हैं। बर्नार्ड फ्रांस के लग्जरी ब्रांड LVMH के मालिक हैं। LVMH घड़ी, कपड़े, जूलरी और परफ्यूम जैसे 75 से ज्यादा लग्जरी ब्रांड्स की पैरेंट कंपनी है।

15.56 लाख करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बर्नार्ड :  
अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (FORBES) की रियलटाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) की कुल नेटवर्थ 188.4 अरब डॉलर यानी 15.56 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति अब घटकर 174 अरब डॉलर यानी करीब 14.26 लाख करोड़ रह गई है। 

कौन हैं बर्नार्ड अर्नाल्ट?
- बर्नार्ड अर्नाल्ट का जन्म 5 मार्च, 1949 को हुआ था। 73 साल के बर्नार्ड को बिजनेस अपने पिता से विरासत में मिला। 1971 में बर्नार्ड ने अपने पिता की कंस्ट्रक्शन फर्म फेरेट-सविनेल में काम करना शुरू किया था। 
- बर्नार्ड अनॉर्ल्ट लग्जरी पर्स बनाने वाली कंपनी लुइस वुइटन (Louis Vuitton) की पैरेंट कंपनी LVMH के मालिक हैं। इसके अलावा कंपनी के पास 75 से ज्यादा लग्जरी ब्रांड हैं। 
- LVMH में बर्नार्ड के पास होल्डिंग व्हीकल और फैमिली ट्रस्ट के जरिए 60% से ज्यादा की हिस्सेदारी है। कंपनी के टॉप ब्रांड्स में लुई वुइटन के अलावा मार्क जैकब्स, टिफनी एंड कंपनी, क्रिश्चियन डायर, फेंडी, गिवेंची और सेपोरा जैसे नाम शामिल हैं।

Elon Musk को पीछे छोड़ ये शख्स बना दुनिया का सबसे अमीर आदमी, जानें लिस्ट में कहां हैं अडानी-अंबानी

2 बीवियों से 5 बच्चों के पिता हैं बर्नार्ड अर्नाल्ट :
बर्नार्ड अर्नाल्ट की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो 5 बच्चों के पिता हैं। उनकी दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी 1973 में एनी डेवार्विन से हुई। हालांकि, 17 साल बाद 1990 में एनी से उनका तलाक हो गया। इसके बाद अर्नाल्ट ने 1991 में दूसरी शादी हेलेना मर्सियर से की। पहली पत्नी एनी से उनके दो बच्चे डेल्फिन और एंटोनी हैं। वहीं, दूसरी पत्नी मर्सियर से उनके तीन बच्चे एलेक्जेंडर, फ्रेडरिक और जीन हैं। 

पहले भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके बर्नार्ड :  
बता दें कि बर्नार्ड अर्नाल्ट 2022 से पहले दिसंबर 2019, जनवरी 2020 और मई, 2021 में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। हालांकि, उनकी ये बादशाहत ज्यादा वक्त तक नहीं रह पाई थी। एलन मस्क 2021 से लगातार दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हुए थे। हालांकि, बर्नार्ड ने अब उन्हें एक लंबे मार्जिन से पीछे छोड़ दिया है। 

ये भी देखें : 

World Top 10 Billionaire: मिलिए दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों से, लिस्ट में भारत के भी 2 कारोबारी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें