
Adani Stock Price: सोमवार यानी 20 फरवरी को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बाजार में तेजी के बावजूद अडाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स जहां 61 हजार के उपर है, वहीं निफ्टी भी 17900 प्लस चल रहा है। लेकिन अडाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। अडाणी एंटरप्राइजेज में 6.5% की गिरावट है और यह 1610 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही अडाणी पोर्ट में भी 1% से ज्यादा की गिरावट है और यह 572 के लेवल पर है।
अडाणी ग्रुप के सिर्फ इस शेयर में तेजी :
अडाणी ग्रुप का सिर्फ एक शेयर ही हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। ये शेयर अडाणी पावर है। अडाणी पावर 5% की तेजी के साथ 163 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं अडाणी विल्मर फ्लैट है। यानी ये पिछले शुक्रवार को जिस लेवल पर बंद हुआ था, उसी के आसपास 434 पर ट्रेड कर रहा है। अडाणी ग्रीन एनर्जी, ट्रांसमिशन और टोटल गैस में करीब 5% की गिरावट है। इसके अलावा एनडीटीवी, एसीसी और अंबुजा सीमेंट भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
अमीरों की लिस्ट में और फिसले अडाणी :
एक तरफ जहां अडाणी ग्रुप के शेयरों की पिटाई हो रही है, वहीं दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में भी गौतम अडाणी लगातार फिसलते जा रहे हैं। सोमवार को फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में गौतम अडाणी 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अडाणी की नेटवर्थ घटकर 47.8 बिलियन डॉलर रह गई है। वहीं, इस लिस्ट में 85.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी 8वें नंबर पर हैं।
अंबानी से इतनी कम हुई अडाणी की दौलत :
24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी के शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली देखी गई। कभी 135 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स रहे अडाणी अब मुकेश अंबानी से काफी पीछे हो गए हैं। दोनों की संपत्ति में 38 बिलियन डॉलर का अंतर आ चुका है।
ये भी देखें :
अंबानी vs अडाणी : भारत के दो अमीरों के बीच बढ़ रही दौलत की दूरी, जानें धनवानों की लिस्ट में कौन कहां
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News