Union Budget 2024 : इस दिन पेश होगा देश का बजट, सरकार ने कंफर्म कर दी डेट

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति से भी इसकी मंजूरी मिल गई है।

Satyam Bhardwaj | Published : Jul 6, 2024 10:44 AM IST / Updated: Jul 06 2024, 04:34 PM IST

बिजनेस डेस्क : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई, 2024 को देश का बजट (Budget 2024) पेश करेंगी। शनिवार, 6 जुलाई को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति से भी इसकी मंजूरी मिल गई है। 23 जुलाई को केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश किया जाएगा।

 

Latest Videos

 

निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज होगा रिकॉर्ड

1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट पेश किया गया था। अब नई सरकार बनने के बाद देश का पूर्ण बजट पेश होने जा रहा है। इस बार बजट पेश कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगी। वह लगातार 7 बार केंद्रीय बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इस मामले में पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई को भी पीछे छोड़ देंगी, जिनके नाम लगातार 6 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।

फुल बजट में क्या होता है

देश का सालाना फाइनेंशियल लेखा-जोखा केंद्रीय बजट होता है। किसी खास वर्ष के लिए सरकार की कमाई और खर्चों का अनुमानित विवरण को बजट कहते हैं। बजट से ही सरकार तय करने की कोशिश करती है कि आने वाले वित्त वर्ष में वह अपनी कमाई की तुलना में कितना खर्च कर सकती है। हर वित्त वर्ष की शुरुआत में सरकार को बजट पेश करना होता है।

अंतरिम बजट क्या होता है

आम चुनाव का रिजल्ट आने और नई सरकार बनने के बाद फुल बजट पेश होने तक देश को चलाने के लिए जितने धन की जरूरत होती है, वह अंतरिम बजट के जरिए उपलब्ध कराई जाती है। अंतरिम बजट को वोट ऑन अकाउंट कहते हैं। इस साल फरवरी में यह बजट पेश किया गया था।

पिछले 5 साल में कितना बढ़ा बजट

पिछले पांच साल में केंद्रीय बजट 61% तक बढ़ गया है। 2019-20 में बजट 27.84 लाख करोड़ रुपए का था। जबकि, 2020-21 में 30.42 लाख करोड़, 2021-22 में 37.93 लाख करोड़, 2022-23 में 41.87 लाख करोड़ और 2023-24 में 45.03 लाख करोड़ रुपए का बजट था।

इसे भी पढ़ें

दबाकर बचाना है Income Tax? सैलरी को लेकर तुरंत कर लें 10 काम

 

Budget 2024 Date : जुलाई में इस दिन आएगा देश का बजट, नोट कर लें तारीख

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट