Budget 2024 : जानें मोदी सरकार में किस वित्त मंत्री ने कितनी बार पेश किया बजट

Published : Jan 26, 2024, 04:47 PM IST
Budget

सार

साल 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनी। तब से लेकर अब तक 11 बजट पेश हो चुके हैं। 1 फरवरी, 2024 को मोदी सरकार का 12वां बजट पेश होगा। इनमें 10 सामान्य और इस बार को लेकर दो अंतरिम बजट है।

बिजनेस डेस्क : 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट (Interim budget 2024) पेश करेंगी। इस बजट से देश के मिडिल क्लास के साथ ही किसान, महिलाएं, इंडस्ट्री और रियल एस्टेट को काफी उम्मीदें हैं। इस साल लोकसभा चुनाव है। चुनाव से पहले इस बार का का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का छठा बजट होगा। 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से वे बजट पेश करने वाली तीसरी वित्त मंत्री हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मोदी सरकार के अब तक के सभी बजट के बारें में...

मोदी सरकार का अब तक का बजट

साल 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनी। तब से लेकर अब तक 11 बजट पेश हो चुके हैं। 1 फरवरी, 2024 को मोदी सरकार का 12वां बजट पेश होगा। इनमें 10 सामान्य और इस बार को लेकर दो अंतरिम बजट है। इन बजट में देश की आर्थिक तस्वीर बदलने का काम किया है।

मोदी सरकार में किस वित्त मंत्री ने कितनी बार पेश किया बजट

अरुण जेटली- मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 2014 से 2018 तक तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 5 बार बजट पेश किया।

पीयूष गोयल- 2019 का अंतरिम बजट पीयूष गोयल ने पेश किया था।

निर्मला सीतारमण- वर्तमान में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 से 2023 तक 5 बार बजट पेश किया है। 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाला बजट उनका छठा बजट है।

देश में अब तक कितने बजट पेश हो चुके हैं

आजादी के बाद से अब तक देश में 91 बार बजट पेश हो चुका है। इनमें 77 सामान्य बजट और 14 अंतरिम बजट है। 1 फरवरी, 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जो अंतरिम बजट पेश करेंगी, वो देश का 92वां बजट होगा। बता दें कि यह 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट है। यह बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी 2024 तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें

BUDGET 2024: टैक्सपेयर्स को 4 तरह के टैक्स पर छूट की उम्मीद, बजट सत्र में हो सकता है ऐलान

 

Budget 2024 : क्या इस बार बजट में सस्ता होगा इलाज? जानें उम्मीदें

 

PREV

Recommended Stories

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट
तत्काल टिकट कंफर्म नहीं हुआ? घबराएं नहीं, ऐसे करें उसी दिन बुकिंग