
Petha Business: दिवाली का मौका है। बाजार में मिठाईयों की जबरदस्त डिमांड है। ऐसे में अगर आप खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है। कम पैसों में आप पेठा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्टार्ट कर मोटा पैसा छाप सकते हैं। दरअसल, आगरा का पेठा देशभर में अपनी मिठास, खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है। अब सरकार की ग्रामोद्योग रोजगार योजना (KVIC) के तहत यह एक प्रॉफिटेबल ग्रामोद्योग परियोजना (Village Industries Project) के रूप में तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें न तो भारी-भरकम मशीनें लगती हैं, न ही बड़ी फैक्ट्री की जरूरत। कम जगह, कुछ बेसिक इक्विपमेंट और लोकल वर्कर्स के साथ यह यूनिट आसानी से शुरू की जा सकती है।
पेठा या पेठा कैंडी उत्तर भारत की एक फेमस मिठाई है। खासकर आगरा और लखनऊ में इसे खूब पसंद किया जाता है। यह सफेद या हल्के रंग की क्रिस्टल जैसी मिठाई होती है, जो कद्दू से बनाई जाती है। पेठा पूरी तरह पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है, इसलिए इसे घर या गांव में आसानी से बनाया जा सकता है।
जमीन (अपनी)
बिल्डिंग शेड (500 स्वॉयर फीट)- 1 लाख रुपए
उपकरण (भट्टी, बॉयलर, ड्रम, फैन, टेबल आदि)- 50,000 रुपए
कुल कैपिटल एक्सपेंडेचर (Capital Expenditure)- 1.50 रुपए
वर्किंग कैपिटल (Working Capital)- 37,000 रुपए
कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट (Total Project Cost)- 1,87,000 रुपए
| डिटेल्स | क्षमता (क्विंटल) | प्राइस (₹/क्विंटल) | कुल कीमत (₹000 में) |
|---|---|---|---|
| पेठा या पेठा कैंडी | 76 | 2,000 | 152 |
| कुल प्रोडक्शन वैल्यू | - | - | 1,52,000 |
कच्चा माल (Raw Material)- 10,000 रुपए
लेबल और पैकिंग- 1,000 रुपए
मजदूरी (स्किल्ड और नॉन-स्किल्ड)- 30,000 रुपए
सैलरी- 50,000 रुपए
प्रशासनिक खर्च (Admin Expenses)- 10,000 रुपए
ओवरहेड्स- 15,000 रुपए
विविध खर्चे- 10,000 रुपए
डिप्रिसिएशन- 10,000 रुपए
बीमा- 1,500 रुपए
ब्याज (Loan Interest)- 24,310 रुपए
कुल सालाना खर्च- 1,61,810 रुपए
फिक्स्ड कॉस्ट- 91,000 रुपए
परिवर्तनीय लागत (Variable Cost)- 60,810 रुपए
वर्किंग कैपिटल प्रति साइकिल- 37,953 रुपए
| डिटेल्स | 100% | 60% | 70% | 80% |
|---|---|---|---|---|
| स्थिर लागत | 91.00 | 54.00 | 63.00 | 73.00 |
| परिवर्तनीय लागत | 61.00 | 36.00 | 42.00 | 48.00 |
| उत्पादन लागत | 152.00 | 91.00 | 106.00 | 121.00 |
| बिक्री अनुमान | 193.00 | 115.00 | 135.00 | 154.00 |
| ग्रॉस सरप्लस | 41.00 | 24.00 | 29.00 | 33.00 |
| नेट सरप्लस (मुनाफा) | 31.00 | 15.00 | 19.00 | 23.00 |
डीजल भट्टी और बॉयलर
एग्जॉस्ट फैन
वॉशिंग और स्टोरेज ड्रम
SS टेबल और वेसल
सीलिंग मशीन
तौल मशीन, कप, मग, यूटेंसिल्स आदि
यह प्रोजेक्ट खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की ग्रामोद्योग रोजगार योजना (GRY) के तहत स्वीकृत है। इस स्कीम में बैंक से सस्ते ब्याज पर लोन और सब्सिडी मिलती है। अगर जगह किराये पर लिया जाए तो कुल लागत घट जाती है, ब्याज कम लगता है, प्रॉफिट परसेंटेज बढ़ता है।
अनुमान के तहत इस प्रोजेक्ट का प्रोडक्शन कॉस्ट 1.52 लाख रुपए है। इसमें सेलिंग कॉस्ट 1.93 लाख रुपए, नेट प्रॉफिट पहले साल 31,000 रुपए हो सकता है, जो बाद के सालों में तेजी से बढ़ सकता है और लाखों तक पहुंच सकता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचना और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यहां दी गई जानकारी और डिटेल्स kviconline.gov.in से ली गई हैं। बिजनेस करने से पहले खुद रिसर्च करें और निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या संबंधित विभाग से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- नौकरी से बोर हो गए हैं? घर बैठे बनाएं लिक्विड हैंडवॉश, हर महीने कमाएं ₹60,000
इसे भी पढ़ें- Laundry Soap: हर घर में डिमांड, हर साल लाखों की कमाई, जानें कैसे शुरू करें लॉन्ड्री सोप बिजनेस