Business Idea: लिक्विड हैंडवॉश बिजनेस छोटे निवेशकों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कम पैसों में सेटअप करके आप महीने अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। आसान मैन्युफैक्चरिंग, सरकारी सब्सिडी और बढ़ता हाइजीन मार्केट इसे कम रिस्क-हाई रिटर्न प्रोजेक्ट बनाते हैं।
Handwash Manufacturing Business: क्या आप भी 9 से 5 की जॉब से तंग आ गए हैं, अब खुद का काम करने की सोच रहे हैं? अगर हां तो लिक्विड हैंडवॉश का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो घर-घर में इस्तेमाल होता है। हाइजीन प्रोडक्ट्स का मार्केट तेजी से बढ़ने की वजह से लोग साबुन की जगह हैंडवॉश को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिससे इसकी डिमांड काफी ज्यादा है। इस बिजनेस की सबसे खास बात ये है कि इससे आप हर महीने अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी यूनिट शुरू करने की प्रॉसेस क्या है और इसमें कितना खर्च आता है...
लिक्विड हैंडवॉश की मार्केट डिमांड और ग्रोथ
भारत में हैंड हाइजीन मार्केट लगातार बढ़ रहा है। 'इंडिया हैंड हाइजीन मार्केट आउटलुक, 2021' के अनुसार, डिटॉल, लाइफबॉय, गोदरेज और डाबर जैसी कंपनियां 70% मार्केट पर कब्जा रखती हैं। साल 2022 तक ग्लोबल सर्फेक्टेंट मार्केट 24 मिलियन टन तक पहुंच गया था और इसमें हर साल करीब 5.4% की ग्रोथ हो रही है। लोगों में हाइजीन अवेयरनेस बढ़ने से छोटे और लोकल ब्रांड्स के लिए भी बड़ी संभावनाएं खुल गई हैं।
लिक्विड हैंडवॉश बनाने की प्रक्रिया क्या है?
- इस प्रोडक्ट को आप कोल्ड ब्लेंडिंग प्रॉसेस से बना सकते हैं यानी इसमें ज्यादा मशीनरी या तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है।
- सबसे पहले सभी केमिकल्स को सही अनुपात में मिलाना होता है।
- मिक्सर टैंक में 6 घंटे तक सेटल होने के लिए रखा जाता है।
- इसमें 60% DM वाटर डालकर मिक्स करें।
- अब बॉटल्स में भरें और पैक करें।
लिक्विड हैंडवॉश बनाने के लिए जरूरी मशीनें और कॉस्ट
मिक्सर टैंक- 2 लाख रुपए
फिलिंग और पैकेजिंग मशीन- 50 हजार रुपए
टोटल कॉस्ट- 2.52 लाख रुपए (GST अलग से)
लिक्विड हैंडवॉश बनाने के लिए रॉ मटेरियल्स
SLES
ग्लिसरीन
कोकोमाइड
परफ्यूम
रंग
NACL
डीएम वाटर
लिक्विड हैंडवॉश यूनिट शुरू करने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
जगह- करीब 600 स्वॉयर फीट
मंथली किराया- 12,000 रुपए (अगर रेंट पर है)
मजदूर- 3 से 4 लोग (1 स्किल्ड, 2 अनस्किल्ड)
पावर- 5 KW कनेक्शन
लिक्विड हैंडवॉश मैन्युफैक्चरिंग यूनिट प्रोजेक्ट कॉस्ट
मशीनरी और इक्विपमेंट- 2.95 लाख रुपए
फर्नीचर और अन्य- 40 हजार रुपए
वर्किंग कैपिटल- 10 लाख रुपए
कुल कॉस्ट- 13.35 लाख रुपए
लिक्विड हैंडवॉश प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग
बैंक लोन- 3.02 लाख रुपए
अपना कैबिटल- 1.34 लाख रुपए
वर्किंग कैपिटल- 9 लाख रुपए
KVIC मार्जिन मनी सब्सिडी- 84 हजार रुपए
लिक्विड हैंडवॉश प्रोडक्शन कैपसिटी
| साल | कैपसिटी (बॉटल्स) | सेल्स (₹ लाख में) | प्रॉफिट (₹ लाख में) |
|---|---|---|---|
| पहला साल | 6,00,000 | 132 | 2.28 |
| दूसरा साल | 6,60,000 | 157.2 | 3.29 |
| तीसरा साल | 7,20,000 | 178.75 | 3.47 |
| चौथा साल | 7,80,000 | 201.5 | 3.65 |
| पांचवां साल | 8,40,000 | 225.45 | 4.36 |
लिक्विड हैंडवॉश बिजनेस में निवेश और रिटर्न
लिक्विड हैंडवॉश यूनिट कम लागत में शुरू होकर जल्दी रिटर्न देती है। प्रोडक्ट की लगातार डिमांड और कम प्रोडक्शन कॉस्ट के कारण इसमें औसतन 15–20% सालाना प्रॉफिट ग्रोथ संभव है। पेबैक पीरियड 4 साल 3 महीने है।
लिक्विड हैंडवॉश यूनिट के लिए जरूरी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन
GST रजिस्ट्रेशन
कॉस्मेटिक एंड ड्रग कंट्रोल लाइसेंस
पॉल्यूशन एंड फायर NOC
ट्रेडमार्क (ब्रांड नेम के लिए)
लिक्विड हैंडवॉश का बिजनेस शुरू करने की टाइमलाइन
लोकेशन और प्रॉपर्टी फाइनल- 1 महीना
मशीन इंस्टॉलेशन- 1 महीना
फाइनेंस अरेंजमेंट- 1 महीना
मैनपावर हायरिंग- 1 महीना
कुल समय- 2 से 3 महीने में यूनिट पूरी तरह तैयार
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचना और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यहां दी गई जानकारी और डिटेल्स kviconline.gov.in से ली गई हैं। बिजनेस करने से पहले खुद रिसर्च करें और निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या संबंधित विभाग से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- Laundry Soap: हर घर में डिमांड, हर साल लाखों की कमाई, जानें कैसे शुरू करें लॉन्ड्री सोप बिजनेस
इसे भी पढ़ें- इंक से इनकम: ₹2 लाख से शुरू करें बॉल पेन रिफिल यूनिट, हर महीने छापेंगे मोटी रकम
