
बिजनेस डेस्क : लैपटॉप-टैबलेट पर लगा बैन सरकार ने 31 अक्टूबर, 2023 तक हटा लिया है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने फैसला लेते हुए इस प्रतिबंध को 3 महीने के लिए टाल दिया है। केंद्र के इस फैसले से इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को अब बिना लाइसेंस इन उपकरणों को आयात करने का ज्यादा समय मिल गया है। अब 1 नवंबर, 2023 से इन कंपनियों को इन प्रोडक्ट्स को आयात करने के लिए लाइसेंस लेना पड़ेगा। बता दें कि, 3 अगस्त को सरकार ने लैपटॉप और कंप्यूटर जैसे प्रोडक्ट्स के आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। जिसके बाद उद्योग जगत ने इस आदेश को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी।
अब कब से लैपटॉप-टैबलेट के आयात पर बैन
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने शुक्रवार देर रात एक नोटिफिकेशन जारी कर आदेश दिया था कि गुरुवार 3 अगस्त की अधिसूचना 1 नवंबर से प्रभावी होगी। इस आदेश में कहा गया है कि बैन लगाए गए आयात पर 31 अक्टूबर, 2023 तक छूट दी जा रही है। इन तीन महीनों में बिना लाइसेंस इन प्रोडक्ट्स के खेप आयात किए जा सकेंगे। 1 नवंबर, 2023 से यह प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद आयात के लिए लाइसेंस की जरूरत होगी।'
3 महीने की क्यों दी गई छूट
इस आदेश में बताया गया है कि '31 अक्टूबर, 2023 तक लैपटॉप, टैबलेट, ऑल इन वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा-स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर के आयात में छूट दी गई है।' सरकार के इस आदेश से उन कंपनियों को राहत मिल जाएगी, जो गुरुवार के आदेश के बाद चिंता में थे। बता दें कि सुरक्षा कारणों और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इन प्रोडक्ट्स पर बैन लगाए थे। इस कदम से चीन और कोरिया जैसे देशों से ऐसे प्रोडक्ट्स के आने वाले शिपमेंट भी कम हो जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, आयात पर रोक से केंद्र को उन स्थानों पर कड़ी नजर रखने की अनुमति मिल पाएगी, जहां से ये प्रोडक्ट्स आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
क्या आप जानते हैं? व्रत में खाया जाने वाला सेंधा नमक कहां से आता है
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News