
Chhath Puja Special Trains for Bihar: छठ पूजा के मौके पर बिहार जाने वाली यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, रेलवे ने बिहार की ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें से कई गाड़ियां नई दिल्ली से चलेंगी। बिहार के दरभंगा शहर के लिए नई दिल्ली से रिजर्व एसी सुपरफास्ट स्पेशल गाड़ी 16 नवंबर की शाम 7 बजे चलेगी। जानते हैं इस स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल।
02254 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन कुल दो फेरे लगाएगी। 02254 नई दिल्ली-दरभंगा ट्रेन 16 नवंबर को नई दिल्ली से शाम 7 बजे चलेगी। ये गाड़ी अगले दिन दोपहर 2:45 बजे दरभंगा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 02253 दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन 17 नवंबर को दरभंगा जंक्शन से शाम 6 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर 2:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में दोनों दिशाओं में ये गाड़ी गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, मोकामा जंक्शन, बरौनी जंक्शन तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
02365/02366 आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट ट्रेन
इसके अलावा रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के राजगीर के लिए भी एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई है। ये ट्रेन कुल 12 फेरे लगाएगी। 02365 राजगीर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर से 9 दिसंबर, 2023 तक हर शनिवार और मंगलवार को राजगीर से रात 8.00 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर 3:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 02366 आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट स्पेशल 22 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच हर रविवार और बुधवार को आनंद विहार से रात 11.30 बजे चलेगी। अगले दिन शाम 7.10 बजे गाड़ी राजगीर पहुंचेगी। रास्ते में दोनों दिशाओं में ये ट्रेन बिहार शरीफ जंक्शन, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज तथा गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच रहेंगे।
ये भी देखें :
छठ पर जाना है घर और नहीं मिल रही सीट, इस ट्रिक से बुक करें कन्फर्म टिकट
छठ पूजा पर यूपी-बिहार के लिए 32 स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड़यूल
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News