क्या है Elon Musks का AI लैब xAI?, X खरीदने के लिए दिए कितने पैसे?

Published : Mar 29, 2025, 04:10 PM ISTUpdated : Mar 29, 2025, 04:11 PM IST
Tesla CEO Elon Musk (Photo: Reuters)

सार

एलन मस्क की xAI ने X (ट्विटर) को खरीदा है। अब AI का X पर और भी ज्यादा इस्तेमाल होगा। सौदा 44 बिलियन डॉलर (3.76 लाख करोड़ रुपए) में हुआ है।

xAI Acquired X: एलन मस्क (Elon Musk) ने घोषणा की है कि उनके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI ने 45 बिलियन डॉलर (3.85 लाख करोड़ रुपए) में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) का अधिग्रहण किया है। इसमें 12 बिलियन डॉलर (1.02 लाख करोड़ रुपए) का कर्ज शामिल है। मस्क ने 2022 में ट्विटर खरीदा था और इसका नाम X रखा था। उस समय मस्क ने 44 बिलियन डॉलर (3.76 लाख करोड़ रुपए) में सौदा किया था।

क्या है एलन मस्क का xAI स्टार्टअप?

एलन मस्क ने 2023 में xAI की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य OpenAI, Google और Microsoft जैसी दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों से कंपटीशन करने में सक्षम अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल विकसित करना था। अपने लॉन्च के कुछ समय बाद xAI ने Grok पेश किया। यह AI-powered चैटबॉट है। इसे रियल टाइम में यूजर को रिस्पॉन्स देने और उससे बातचीत करने के लिए डिजाइन किया गया है।

अपने AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए xAI ने X पर सोशल मीडिया इंटरैक्शन से मिले डेटा का इस्तेमाल किया है। इससे ग्रोक की क्षमता में सुधार हुआ है। AI से जुड़ी टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग के बीच xAI की ओर निवेशक आकर्षित हुए हैं। ब्लैकरॉक, फिडेलिटी, मॉर्गन स्टेनली और सिकोइया कैपिटल सहित प्रमुख वॉल स्ट्रीट फर्मों ने प्रमुख सेमीकंडक्टर दिग्गजों एनवीडिया और एएमडी के साथ दिसंबर 2024 में xAI में निवेश किया। इसके चलते इसका मूल्यांकन 45 बिलियन डॉलर (3.85 लाख करोड़ रुपए से अधिक) हो गया।

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में xAI को अतिरिक्त 10 बिलियन डॉलर (85,558 करोड़ रुपए) का फंड मिला है। इसके इसका मूल्यांकन बढ़कर 75 बिलियन डॉलर (6.41 लाख करोड़ रुपए) हो गया है।

xAI और X का भविष्य क्या है?

एलन मस्क ने xAI द्वारा अधिग्रहण के बाद X में तत्काल कोई बदलाव की घोषणा नहीं की है। उन्होंने प्लेटफॉर्म में AI के अधिक इस्तेमाल का संकेत दिया है। मस्क ने xAI को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती AI लैब में से एक बताया है। उन्होंने अभूतपूर्व पैमाने पर AI मॉडल विकसित करने और डेटा सेंटर बनाने में इसकी तेज प्रगति पर प्रकाश डाला है।

मस्क ने X के एक अत्यधिक कुशल कंपनी में बदलने पर जोर दिया है। कहा है कि यह 60 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर के लिए "डिजिटल टाउन स्क्वायर" के रूप में काम कर रही है। यह अधिग्रहण यूजर के अनुभव और इंटरैक्शन को बेहतर बनाएगा। इसके लिए xAI की AI क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?