1 अगस्त से महंगे हो जाएंगे फुटवियर, जानें कितनी बढ़ जाएगी जूते-चप्पल की कीमत

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड ने फुटवियर को लेकर नए नियम जारी किए हैं। जिसके तहत अगस्त से जूते-चप्पल और सैंडर्स की कीमतें बढ़ जाएंगी। हालांकि, ये पहले से ज्यादा मजबूत और ज्यादा टिकाऊ होंगे।

 

Satyam Bhardwaj | Published : Jul 30, 2024 7:58 AM IST

बिजनेस डेस्क : 1 अगस्त से जूते-चप्पल और सैंडल्स महंगे हो जाएंगे। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) ने सभी जूतों के लिए नए क्वालिटी स्टैंडर्ड जारी किए हैं। जिसमें बताया गया है कि नए स्टैंडर्स पर बने जूते पहले से ज्यादा मजबूत और टिकाउ होंगे लेकिन इनकी कीमतें ज्यादा होंगी। इन स्टैंडर्ड में फुटवियर की क्वालिटी, उसमें यूज होने वाले सामान और सेफ्टी जैसे कई फैक्टर्स पर ध्यान दिया गया है। BIS ने सभी कंपनियों को साफ कर दिया है कि नए नियम को न मानने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां जानिए अगस्त से फुटवियर के दाम कितने बढ़ जाएंगे...

नया नियम किसके लिए है

Latest Videos

सालाना 50 करोड़ से कम कारोबार करने वाली कंपनियों को इस नियम में छूट दी गई है। उन्हें इसका पालन नहीं करना होगा। पुराने स्टॉक वाले जूते भी इस नियम में नहीं आएंगे लेकिन इनकी जानकारी BIS की ऑफिशियल वेबसाइट पर देनी होगी। इसके अलावा सभी पर नया नियम लागू होगा।

क्या है नया नियम

फुटवियर बनाने वाली कंपनियों को अब BIS के दो नए स्टैंडर्ड का पालन करना होगा। इनमें पहला- IS 6721 और दूसरा- IS 10702 है। नए नियम के लागू होने से जूतों की कीमत बढ़ सकती है, क्योंकि नए स्टैंडर्ड में जूते बनाने में ज्यादा खर्च आएगा। फुटवियर से जुड़ी 46 चीजों पर नए नियम लागू होंगे। इनकी जानकारी बीआईएस की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। नियम के अनुसार, फुटवियर में यूज होने वाले रेक्सिन, इनसोल और लाइनिंग की जांच की जाएगी। बाहरी हिस्सों की भी कड़ाई से जांच होगी।

कितने महंगे हो जाएंगे जूते-चप्पल

नए नियम आने से जूते मजबूत-टिकाई हो जाएंगे। इससे लोगों को काफी सहूलियतें भी होंगी। हालांकि, जूते-चप्पल, सैंडल्स के दाम भी बढ़ जाएंगे। फुटवियर कितने महंगे होंगे, इसकी जानकारी ब्यूरो ने नहीं दी है। बता दें कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वस्तुओं, प्रक्रियाओं, सिस्टम और सेवाओं के लिए नियम बनाने का काम करता है और उनकी क्वालिटी चेक करता है। ताकि लोगों को अच्छे सामान मिल सके।

इसे भी पढ़ें

1 अगस्त से महंगा पड़ेगा HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड, बदल रहे कई नियम

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता