Gold Price Today: सोने के भाव 17 मई 2023, जानें 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे गोल्ड के Rate

Published : May 17, 2023, 07:05 PM ISTUpdated : May 17, 2023, 07:14 PM IST
Gold Price 17th may 2023

सार

सोने के रेट में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। 17 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Gold Rate Today: सोने के रेट में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। 17 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले मंगलवार 16 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 61,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे सोने के दाम

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,960 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,150 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 60,170 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 60,170 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,890 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,730 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,170 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 62,060 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,840 रुपए प्रति 10 ग्राम

फिर 60 हजार से नीचे आया Gold

सोने के दाम पिछले कुछ दिनों से 61 हजार रुपए के उपर बने हुए थे, लेकिन अब ये एक बार फिर 61 हजार के नीचे आ गया है। कॉमेक्स पर जून, 2023 में डिलीवरी वाले सोने में 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ यह 1,991.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, स्पॉट मार्केट में गोल्ड में 0.08% की गिरावट के साथ 1,987.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही है।

साल के आखिर तक 64 हजार पहुंच सकता है सोना

एक्सपर्ट की मानें तो 2023 में सोने की कीमतों में आगे तेजी आ सकती है। इस साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। सोने में तेजी की वजह भारत में शादी के सीजन की शुरुआत के चलते स्वर्ण आभूषणों की डिमांड बढ़ना माना जा रहा है।

आखिर क्यों अलग-अलग होते हैं सोने के भाव

सोने के रेट हर एक शहर में अलग-अलग होते हैं। दरअसल, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की ओर से जारी कीमतों में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की कीमतों की जानकारी होती है। ये सभी कीमत टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। हालांकि, ये रेट देशभर में मान्य होते हैं, लेकिन इसमें GST चार्ज शामिल नहीं होता है। वहीं, गहने खरीदते वक्त सोने के रेट में टैक्स भी शामिल होता है, जिसकी वजह से कीमत ज्यादा होती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price Today: सोने के रेट 16 मई 2023, जानें 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे गोल्ड के भाव

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?