सोने के रेट में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है। 16 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,210 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले सोमवार 15 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 61,235 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है। 16 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,210 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले सोमवार 15 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 61,235 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे सोने के भाव

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,000 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 62,450 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 60,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 60,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,670 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,320 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 62,690 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 61,460 रुपए प्रति 10 ग्राम

फिर 61 हजार पर पहुंचा सोना

सोने के दाम पिछले कुछ दिनों में 61 हजार रुपए के नीचे आए थे, लेकिन अब ये एक बार फिर उपर पहुंच गया है। एक्सपर्ट की मानें तो 2023 में सोने की कीमतों में आगे भी तेजी बनी रह सकती है। इस साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। सोने में तेजी की वजह भारत में शादी के सीजन की शुरुआत भी है, जिसकी वजह से स्वर्ण आभूषणों की डिमांड बढ़ गई है।

क्यों अलग-अलग होते हैं सोने के रेट

सोने के भाव हर एक शहर में अलग-अलग होते हैं। दरअसल, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की ओर से जारी कीमतों में अलग-अलग प्योरिटी वाले सोने की कीमतों की जानकारी होती है। ये सभी कीमत टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। हालांकि, ये रेट देशभर में मान्य होते हैं, लेकिन इसमें जीएसटी चार्ज शामिल नहीं होता है। वहीं, गहने खरीदते वक्त सोने के रेट में टैक्स भी शामिल होता है, जिसकी वजह से कीमत ज्यादा होती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price Today: सोने के रेट 12 मई 2023, जानें 10 अलग-अलग शहरों के भाव