Gold Price Today: सोने में आया उछाल, जानें 4 जुलाई को इन 10 शहरों में क्या रहे Rate

Published : Jul 04, 2023, 06:17 PM IST
Gold price today 4th july 2023

सार

मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। भारतीय सराफा बाजार में 3 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के दाम।

Gold Rate Today 4th July 2023 : हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। भारतीय सराफा बाजार में 3 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार की शाम को सोना 58,122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के दाम।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,600 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 57,910 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 57,910 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 58,870 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,630 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,520 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 57,910 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 59,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,500 रुपए प्रति 10 ग्राम

59 हजार के नीचे चल रहा Gold

सोने की कीमत में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। सोने में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका में लोन की लिमिट बढ़ाने को लेकर लाए जाने वाले बिल की चर्चा है। इसके अलावा अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की आहट के चलते भी सोने की कीमतों में दबाव बना हुआ है।

क्या 64 हजार के लेवल को छू पाएगा सोना?

विशेषज्ञों के मुताबिक, 2023 के आखिर तक सोने के भाव में एक बार फिर तेजी लौटेगी। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि अक्टूबर-दिसंबर में भारत में शादी-ब्याह का सीजन होने के साथ ही त्योहारी मांग के जोर पकड़ने से सोने की डिमांड बढ़ सकती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price: सोने में आई तेजी, जानें 3 जुलाई को 10 अलग-अलग शहरों के Rate

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?